One Nation, One Student ID, स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट्स के लिए क्यों जरूरी है APAAR ID
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो
APAAR ID Card 2026: देश भर के स्कूल और कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए केंद्र सरकार ने 'APAAR ID' यानी 'One Nation, One Student ID' अनिवार्य कर दी है. यह 12 अंकों का एक ऐसा डिजिटल कार्ड है जो स्टूडेंट के पूरे शैक्षणिक रिकॉर्ड को एक जगह सुरक्षित रखेगा. जानिए APAAR ID क्यों जरूरी है, इसके फायदे क्या हैं और इसे घर बैठे कैसे बनाया जा सकता है.
APAAR ID Card 2026: मान लीजिए आप अभी पटना में रहते हैं जहां आपके पिता कोई सरकारी नौकरी या कोई काम करते हैं, अब आपके पिता का ट्रांसफर किसी दूसरे शहर या राज्य में हो जाता है. अब आप अपने पिता के ट्रांसफर के कारण दूसरे शहर के नए स्कूल में एडमिशन लेने जाते हैं. वहां आपसे पुरानी मार्कशीट, ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC), कैरेक्टर सर्टिफिकेट और न जाने कितने कागजात मांगे जाते हैं. एक भी फाइल घर भूल जाने पर चक्कर काटने पड़ते हैं.
अब जरा सोचिए, अगर आपके पास 12 अंकों का एक ऐसा डिजिटल नंबर हो, जिसे डालते ही आपका पहली क्लास से लेकर 10वीं तक का सारी पढ़ाई का रिकॉर्ड स्क्रीन पर आ जाए, तो कितनी आसानी होगी. इसी परेशानी को खत्म करने के लिए APAAR ID बनाई गई है.
आसान भाषा में समझें आखिर है क्या APAAR ID ?
जैसे हर नागरिक की पहचान के लिए 'आधार कार्ड' (Aadhaar Card) होता है, ठीक उसी तरह देश के सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के लिए केंद्र सरकार ने APAAR ID (Automated Permanent Academic Account Registry) की शुरुआत की है. इसे 'One Nation, One Student ID' भी कहा जाता है. यह 12 अंकों का एक यूनिक डिजिटल नंबर होता है, जो प्री-प्राइमरी से लेकर हायर एजुकेशन (ग्रेजुएशन/पीएचडी) तक स्टूडेंट की पूरी शैक्षणिक यात्रा का डिजिटल रिकॉर्ड रखता है.
ये भी पढ़ें: NAAC Ranking क्या है? एडमिशन से पहले कॉलेजों की NAAC रैंकिंग देखना क्यों है जरूरी, जानें पूरी डिटेल

स्कूल और कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए क्यों जरूरी है यह ID?
वर्तमान में देश के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों और कॉलेजों में एडमिशन के समय अपार आईडी की मांग की जा रही है. इसके 3 सबसे बड़े कारण हैं:
- एक ही जगह सारा रिकॉर्ड: आपकी सभी मार्कशीट, सर्टिफिकेट, स्पोर्ट्स अचीवमेंट्स और डिग्रियां एक ही जगह डिजिटल रूप से सेव रहेंगी.
- स्कूल-कॉलेज ट्रांसफर में आसानी: जब स्टूडेंट एक स्कूल से दूसरे स्कूल या एक राज्य से दूसरे राज्य के कॉलेज में ट्रांसफर लेते हैं, तो बार-बार कागजात जमा करने का झंझट खत्म हो जाएगा.
- फर्जी सर्टिफिकेट्स पर लगाम: इस आईडी से केवल ऑथेंटिक और वेरिफाइड मार्कशीट ही लिंक होती हैं, जिससे फर्जी डिग्री और जालसाजी पूरी तरह बंद होगी.
Academic Bank of Credits (ABC) से कैसे जुड़ी है अपार ID?
अपार आईडी सीधे आपके Academic Bank of Credits (ABC) खाते से लिंक होती है. National Education Policy 2020 (NEP 2020) के तहत यदि कोई स्टूडेंट अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ता है या बदलता है, तो उसके द्वारा अर्जित किए गए क्रेडिट्स (अंक) इस डिजिटल बैंक में जमा रहते हैं. भविष्य में जब स्टूडेंट दोबारा पढ़ाई शुरू करता है, तो उसे वही क्रेडिट्स ट्रांसफर कर दिए जाते हैं.

घर बैठे कैसे बनाएं APAAR ID?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट abc.gov.in पर जाएं या अपने मोबाइल में DigiLocker App खोलें.
- अपने आधार नंबर से डिजीलॉकर में लॉगिन या साइन-अप करें.
- 'Search Document' वाले ऑप्शन में जाकर APAAR ID या ABC ID सर्च करें.
- अपनी बेसिक डिटेल्स (नाम, जन्मतिथि, स्कूल/कॉलेज का नाम और रोल नंबर) दर्ज करें.
- 'Get Document' पर क्लिक करते ही आपकी 12 अंकों की APAAR ID जनरेट हो जाएगी, जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: कॉलेज एडमिशन से पहले क्यों देखनी चाहिए NIRF रैंकिंग? जानें 5 बड़े कारण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ओम प्रकाश
ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










