Ambedkar Jayanti Speech for Kids: बाबा आंबेडकर की जयंती पर 3 छोटे भाषण, झट से हो जाएगा याद

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 06 Dec 2025 2:13 PM

विज्ञापन

Ambedkar Jayanti Speech

Ambedkar Jayanti Speech for Kids: अगर आपके भी स्कूल में आंबेडकर जयंती मनाई जाती है और आपको स्कूल में स्पीच सुनानी हो तो ये खबर आपके लिए है. यहां हम आपको 3 छोटे स्पीच बताएंगे.

विज्ञापन

Ambedkar Jayanti Speech for Kids: आज हम एक ऐसे महान व्यक्ति को याद करेंगे, जिन्होंने न केवल कानून और संविधान को आकार दिया, बल्कि समाज में समानता, न्याय और मानवाधिकारों की नींव मजबूती से रखी. हम बात कर रहे हैं, बाबा साहेब आंबेडकर की. आंबेडकर दलित, मजदूर, महिलाएं और वंचित वर्गों के हक के लिए आवाज उठाते थे. उन्होंने हमेशा शिक्षा को महत्व दिया. उनका जीवन, उनके विचार और संघर्ष हमें प्रेरित करता है. 

Ambedkar Jayanti Speech for Kids: भाषण 1

आज हम बाबा साहेब आंबेडकर को नमन करते हैं, जिन्होंने समाज में बराबरी और न्याय की लड़ाई लड़ी. उन्होंने हमें सिखाया कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो इंसान की किस्मत बदल सकती है. उनका जीवन संघर्षों से भरा था, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. उनके संविधान ने हर नागरिक को अधिकार और अवसर दिए. आज का दिन हमें याद दिलाता है कि अगर हम एक बेहतर और समतामूलक भारत बनाना चाहते हैं, तो बाबा साहेब के विचारों को अपने व्यवहार में लाना होगा.

Ambedkar Jayanti Speech for Kids In Hindi: भाषण 2

बाबा साहेब आंबेडकर केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि एक विचार हैं, समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे का विचार. उन्होंने कहा था कि जीवन का असली विकास तब है, जब समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति को भी अधिकार और सम्मान मिले. आज हम उनके आदर्शों को याद करते हुए यह संकल्प लें कि किसी के साथ भी भेदभाव, अन्याय या असमानता नहीं होने देंगे. उनके बताए रास्ते मानवता पर आधारित हैं. अगर हम उनके विचारों पर चलें, तो भारत को एक न्यायपूर्ण और प्रगतिशील राष्ट्र बनाना मुश्किल नहीं होगा.

Ambedkar Jayanti Speech for Kids In Hindi: भाषण 3

आज बाबा साहेब आंबेडकर को याद करते हुए हम उनके महान योगदान को याद कर रहे हैं. उन्होंने कहा था, “मैं उस धर्म को मानता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सिखाए.” यह विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं. उन्होंने समाज में जागरूकता पैदा की, लोगों को अपने अधिकारों के लिए खड़े होने की हिम्मत दी. उनकी सोच आधुनिक भारत की नींव है. हमें उनके सपने के भारत एक समतामूलक, शिक्षित और जागरूक राष्ट्र, को पूरा करने के लिए मिलकर काम करना होगा. यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola