UP Polytechnic अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)

UP Polytechnic Allotment Result 2026: यूपी पॉलिटेक्निक एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. यूपी पॉलिटेक्निक डिप्लोमा एडमिशन के लिए अलॉटमेंट रिजल्ट जारी हो गया है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

UP Polytechnic Allotment Result 2026: यूपी पॉलिटेक्निक (JEECUP) 2026 में एडमिशन का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए काम की खबर है. जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं.

विज्ञापन

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट में उम्मीदवारों को आवंटित कॉलेज और ब्रांच की जानकारी दी गई है. सीट मिलने के बाद तय समय के भीतर जरूरी फीस जमा करना और आगे की प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य होगा.

ऐसे चेक करें UP Polytechnic Allotment Result 2026

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं.
  • होम पेज पर Seat Allotment Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें.
  • लॉगिन करते ही आपका सीट अलॉटमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

UP Polytechnic के लिए 2nd राउंड अलॉटमेंट शेड्यूल

प्रक्रियातारीख
चॉइस फिलिंग7 जुलाई से 9 जुलाई 2026
सीट अलॉटमेंट10 जुलाई 2026
फ्रीज/फ्लोट विकल्प व फीस जमा11 जुलाई से 13 जुलाई 2026
दस्तावेज सत्यापन (फ्रीज उम्मीदवार)11 जुलाई से 14 जुलाई 2026 (शाम 6 बजे तक)
सीट विदड्रॉल15 जुलाई 2026

UP Polytechnic Allotment Result 2026 Check Here

जरूरी तारीखें

JEECUP 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मई 2026 तय की गई थी. उम्मीदवार 10 मई 2026 तक परीक्षा फीस भी जमा कर सकते थे. आवेदन फॉर्म में सुधार (करेक्शन) की सुविधा 9 से 11 मई 2026 तक दी गई थी.

प्रवेश परीक्षा का आयोजन 2 से 9 जून 2026 के बीच हुआ, जबकि एडमिट कार्ड 27 मई 2026 को जारी किए गए थे. परीक्षा की आंसर की 11 जून 2026 को जारी हुई और परिणाम 19 जून 2026 को घोषित किया गया. इसके बाद 25 जून 2026 से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हुई और पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 1 जुलाई 2026 को जारी किया गया.

यह भी पढ़ें: IBPS SO भर्ती के लिए आवेदन शुरू, सैलरी होगी 85000 से ज्यादा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola