रांची के इन टॉप लॉ कॉलेजों से करें LLB, बड़े कॉर्पोरेट फर्म्स में सीधे मिलता है प्लेसमेंट
Published by : Smita Dey Updated At : 12 Jun 2026 6:30 PM
पढ़ते हुए लॉ स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
Top Law Colleges in Ranchi: रांची से करना चाहते हैं LLB या BA LLB. जानें रांची के टॉप ला कॉलेजों के बारे में. साथ ही जानिए एडमिशन प्रोसेस प्लेसमेंट और उन कॉलेजों की क्या खासियत है.
Top Law Colleges in Ranchi: अगर आप लॉ की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते हैं और रांची या उसके आस-पास रहकर लॉ की पढ़ाई करने की सोच रहे हैं, तो यह फैसला आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है. झारखंड की राजधानी रांची अब सिर्फ प्रशासनिक केंद्र नहीं, बल्कि एजुकेशन का भी एक बड़ा हब बन चुकी है.
यहां देश के सबसे प्रतिष्ठित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से लेकर कई शानदार सरकारी और प्राइवेट कॉलेज मौजूद हैं, जहां से LLB या BA LLB करके छात्र सीधे देश-विदेश की बड़ी-बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों, लीगल फर्म्स और अदालतों में ऊंचे पैकेजेस पर प्लेसमेंट पा रहे हैं. आइए जानते हैं रांची के उन टॉप लॉ कॉलेजों (Top Law Colleges in Ranchi) के बारे में, जो आपके करियर को नई उड़ान दे सकते हैं.
नुसरल (NUSRL) – नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ
रांची के कांके में स्थित NUSRL देश के प्रीमियम नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) में से एक है. अगर आपका सपना कॉर्पोरेट लॉयर बनने का है, तो रांची में यह बेहतर ऑप्शन है.
- कोर्सेज: यहां 5 साल का इंटीग्रेटेड BA LLB (Hons) और LLM कोर्स कराया जाता है.
- एडमिशन कैसे मिलेगा: यहां एडमिशन पाने के लिए आपको देश की सबसे कठिन लॉ प्रवेश परीक्षा यानी CLAT (कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट) पास करनी होगी.
- प्लेसमेंट का हाल: नुसरल का प्लेसमेंट रिकॉर्ड बेहद शानदार है. यहां सिरिल अमरचंद मंगलदास, खैतान एंड कंपनी और आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक जैसे बड़े कॉर्पोरेट घराने और लीगल फर्म्स कैंपस प्लेसमेंट के लिए आती हैं.

Top Law Colleges in Ranchi: छोटानागपुर लॉ कॉलेज
अगर आप कम बजट में बेहतरीन और ट्रेडिशनल एजुकेशन चाहते हैं, तो रांची का छोटानागपुर लॉ कॉलेज एक फेमस नाम है. रांची यूनिवर्सिटी से एफिलिएट यह कॉलेज दशकों से राज्य को बेहतरीन वकील और जज दे रहा है.
- कोर्सेज: यहां 3 साल का LLB कोर्स और 5 साल का BA LLB कोर्स उपलब्ध है.
- एडमिशन कैसे मिलेगा: कॉलेज अपने स्तर पर एंट्रेंस एग्जाम या मेरिट के आधार पर एडमिशन लेता है.
- खासियत: इस कॉलेज की फीस बेहद किफायती है, और यहां के एलुमनाई (पुराने छात्र) झारखंड हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक में सर्विस कर रहे हैं.
रांची यूनिवर्सिटी (रूही लॉ डिपार्टमेंट)
रांची यूनिवर्सिटी का अपना लॉ डिपार्टमेंट (Top Law Colleges in Ranchi) भी छात्रों के बीच काफी पॉपुलर है. सरकारी यूनिवर्सिटी होने के कारण यहाँ की डिग्री की वैल्यू हर जगह होती है.
- कोर्सेज: यहां मुख्य रूप से 3 साल का LLB और LLM कोर्स कराया जाता है.
- फायदा: यहां थ्योरी के साथ-साथ कोर्ट प्रैक्टिस और मूड कोर्ट (Moot Court) पर काफी ध्यान दिया जाता है, जिससे छात्र जुडिशरी और वकालत दोनों के लिए अच्छी तरह तैयार हो जाते हैं.

एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची
प्राइवेट यूनिवर्सिटीज की बात करें तो रांची में एमिटी यूनिवर्सिटी (Top Law Colleges in Ranchi) का लॉ डिपार्टमेंट काफी तेजी से उभरा है. यहाँ का इंफ्रास्ट्रक्चर और पढ़ाई का माहौल एकदम मॉडर्न है.
- कोर्सेज: यहां BA LLB, BBA LLB और 3 साल का LLB कोर्स कराया जाता है.
- कॉर्पोरेट प्लेसमेंट: एमिटी का अपना एक मजबूत कॉर्पोरेट नेटवर्क है. यहां के छात्रों को पढ़ाई के दौरान ही बड़े कॉर्पोरेट हाउसेज और लॉ फर्म्स में इंटर्नशिप करने का मौका मिलता है, जो बाद में पक्के प्लेसमेंट में बदल जाता है.
कॉर्पोरेट फर्म्स में कैसे होता है सिलेक्शन?
लॉ की पढ़ाई के दौरान सिर्फ किताबी ज्ञान काफी नहीं होता. बड़े कॉर्पोरेट फर्म्स उन्हीं छात्रों को चुनते हैं जो पढ़ाई के साथ-साथ इन चीजों पर ध्यान देते हैं:
- मूड कोर्ट (Moot Courts): कॉलेजों में होने वाली डमी कोर्ट प्रतियोगिताओं में हिस्सा लें, इससे बोलने और तर्क करने की क्षमता बढ़ती है.
- इंटर्नशिप: हर सेमेस्टर के बाद किसी सीनियर वकील, मानवाधिकार संगठन या कॉर्पोरेट कंपनी के लीगल सेल में इंटर्नशिप जरूर करें.
- कम्युनिकेशन स्किल्स: कॉर्पोरेट लॉ में इंग्लिश लैंग्वेज और ड्राफ्टिंग पर मजबूत पकड़ होना बहुत जरूरी है.
अगर आप भी लॉ की दुनिया में नाम और पैसा दोनों कमाना चाहते हैं, तो अपनी पसंद और सुविधा के अनुसार रांची के इन बेस्ट कॉलेजों की वेबसाइट पर जाकर एडमिशन की प्रक्रिया को चेक कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: IIM लखनऊ ने शुरू किए ये 2 नए कोर्स, JEE एडवांस्ड पास के लिए सुनहरा मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










