उत्तराखंड के इन कॉलेजों से करें BTech, वादियों के बीच पढ़ाई और हाथ में होगा बड़ा पैकेज
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 13 Jun 2026 3:37 PM
स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)
Top Engineering Colleges in Uttarakhand: उत्तराखंड के इंजीनियरिंग संस्थानों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां छात्रों को एडवांस एजुकेशन, रिसर्च सुविधाएं और इंडस्ट्री एक्सपोजर दिया जाता है. यहां IIT, NIT भी हैं.
Top Engineering Colleges in Uttarakhand: उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जाना जाता है. हालांकि, इस शहर की एक पहचान के यहां के बीटेक कॉलेजों से भी है. हर साल हजारों छात्र IIT, NIT और प्राइवेट यूनिवर्सिटी में BTech की पढ़ाई के लिए यहां पहुंचते हैं. अगर आप भी इंजीनियरिंग में करियर बनाना चाहते हैं, तो उत्तराखंड के ये कॉलेज आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकते हैं.
IIT Roorkee: देश के सबसे फेमस इंजीनियरिंग संस्थानों में शामिल
IIT रुड़की देश का सबसे पुराना इंजीनियरिंग संस्थान माना जाता है. इसकी स्थापना 1847 में हुई थी और बाद में इसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) का दर्जा मिला. संस्थान में कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल, केमिकल, बायोटेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग फिजिक्स जैसे ब्रांच में बीटेक कोर्स ऑफर किए जाते हैं. इसके अलावा MTech, MArch, MBA, MSc और PhD जैसे उच्च शिक्षा कार्यक्रम भी उपलब्ध हैं.

एडमिशन कैसे मिलता है?
IIT रुड़की में BTech और BArch कोर्स में प्रवेश JEE Advanced के माध्यम से मिलता है. कैंडिडेट्स को पहले JEE Main क्वालिफाई करना होता है और फिर JEE Advanced में बेहतर रैंक हासिल करनी होती है.
प्लेसमेंट कैसा है?
IIT रुड़की का प्लेसमेंट शानदार है. यहां का औसत पैकेज 18 से 20 लाख रुपये प्रतिवर्ष तक पहुंच जाता है, जबकि कई छात्रों को 1 करोड़ रुपये से अधिक के पैकेज भी मिल चुके हैं. Google, Microsoft, Amazon, Goldman Sachs और Oracle जैसी कंपनियां यहां भर्ती के लिए आती हैं.
NIT Uttarakhand: कम फीस में बेहतरीन इंजीनियरिंग शिक्षा
2009 में स्थापित NIT Uttarakhand राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है. यह संस्थान BTech और MTech स्तर पर कई टेक्निकल कोर्स ऑफर करता है.
उपलब्ध प्रमुख कोर्स
- Computer Science and Engineering (CSE)
- Electronics and Communication Engineering (ECE)
- Electrical Engineering (EE)
- Civil Engineering
- Mechanical Engineering
इन कोर्सेज में एडमिशन JEE Main स्कोर और JoSAA काउंसलिंग के माध्यम से होता है.

प्लेसमेंट
NIT Uttarakhand में CSE और ECE ब्रांच के छात्रों की प्लेसमेंट सबसे बेहतर रहती है. संस्थान का हाईएस्ट पैकेज लगभग 17 लाख रुपये प्रतिवर्ष तक पहुंचता है, जबकि औसत पैकेज 8 से 9 लाख रुपये प्रतिवर्ष के बीच रहता है.
UPES Dehradun: इंडस्ट्री-ओरिएंटेड कोर्स के लिए मशहूर
UPES (University of Petroleum and Energy Studies) देहरादून स्थित देश की प्रमुख प्राइवेट यूनिवर्सिटी है. इसकी स्थापना 2003 में हुई थी और यह ऊर्जा, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, लॉ, डिजाइन और हेल्थ साइंसेज के फील्ड में विशेष पहचान रखती है.
प्रमुख BTech स्पेशलाइजेशन
- Artificial Intelligence
- Data Science
- Cyber Security
- Cloud Computing
- Aerospace Engineering
- Petroleum Engineering

एडमिशन प्रक्रिया
UPES में एडमिशन UPESEAT, JEE Main, CUET और 12वीं के अंकों के आधार पर दिया जाता है. NIRF Ranking 2025 में इंजीनियरिंग श्रेणी में UPES को 43वां स्थान मिला है.
UPES का प्लेसमेंट
यूनिवर्सिटी में 800 से अधिक कंपनियां भर्ती के लिए आती हैं. प्लेसमेंट दर 90 प्रतिशत से अधिक बताई जाती है. यहां का उच्चतम पैकेज 44 लाख रुपये प्रतिवर्ष तक पहुंच चुका है.
Graphic Era University: प्राइवेट यूनिवर्सिटी में मजबूत पहचान
देहरादून स्थित Graphic Era Deemed University उत्तराखंड की सबसे लोकप्रिय प्राइवेट यूनिवर्सिटी में से एक है. NIRF Ranking 2025 में इसे इंजीनियरिंग कैटेगरी में 52वां स्थान मिला है. प्रवेश JEE Main स्कोर और यूनिवर्सिटी की मेरिट प्रक्रिया के आधार पर होता है.

लोकप्रिय BTech कोर्स
यहां इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कंप्यूटर एप्लीकेशन, नर्सिंग, फार्मेसी और लॉ समेत कई कोर्स ऑफर किए जाते हैं.
- Artificial Intelligence
- Robotics
- Computer Science Engineering
- Data Science
- Machine Learning
प्लेसमेंट
Graphic Era का प्लेसमेंट रिकॉर्ड लगातार बेहतर रहा है. Infosys, Wipro, TCS, Cognizant, Capgemini, Amazon और Accenture जैसी कंपनियां यहां भर्ती करती हैं.
BTKIT Dwarahat: सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में मजबूत ऑप्शन
बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान (BTKIT), द्वारहाट उत्तराखंड के प्रमुख सरकारी इंजीनियरिंग संस्थानों में शामिल है. इसकी स्थापना 1986 में हुई थी और पहले इसे Kumaon Engineering College (KEC) के नाम से जाना जाता था. यह संस्थान उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी (UTU) से संबद्ध है और राज्य के पुराने इंजीनियरिंग कॉलेजों में गिना जाता है. एडमिशन JEE Main स्कोर और राज्य स्तरीय काउंसलिंग के माध्यम से दिया जाता है.

उपलब्ध BTech कोर्स
- Computer Science Engineering
- Mechanical Engineering
- Civil Engineering
- Electrical Engineering
- Electronics & Communication Engineering
- Chemical Engineering
- Biochemical Engineering
प्लेसमेंट और ट्रेनिंग
संस्थान में सक्रिय Training & Placement Cell कार्यरत है, जो छात्रों को इंटर्नशिप, इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में मदद करता है. कॉलेज के छात्र आईटी, मैन्युफैक्चरिंग और कोर इंजीनियरिंग सेक्टर की कंपनियों में चयनित होते हैं.
क्यों चुनें उत्तराखंड के इंजीनियरिंग कॉलेज?
उत्तराखंड के इंजीनियरिंग संस्थानों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां छात्रों को एडवांस एजुकेशन, रिसर्च सुविधाएं, इंडस्ट्री एक्सपोजर और प्राकृतिक वातावरण एक साथ मिलता है. IIT Roorkee जैसे ग्लोबल संस्थान से लेकर NIT Uttarakhand और UPES जैसे उभरते हुए संस्थान छात्रों को बेहतरीन करियर अवसर प्रदान कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- BTech करना है तो बेस्ट हैं पुणे के ये कॉलेज, Google Microsoft जैसी कंपनियां करती हैं हायर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










