RIMS रांची में लेना चाहते हैं एडमिशन, जानें फीस, कट-ऑफ और सीट इनटेक

Updated:
विज्ञापन

रिम्स रांची के बिल्टिंग की फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

RIMS Ranchi का नाम झारखंड के टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट मे शामिल है. NEET 2026 काउंसलिंग से पहले जानें रिम्स रांची की MBBS फीस, कट-ऑफ, सीट इनटेक, कोर्स डिटेल्स और कॉलेज से जुड़ी जरूरी जानकारी.

विज्ञापन

RIMS Ranchi: देशभर के मेडिकल कॉलेजों में NEET 2026 की रिजल्ट के बाद दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. ऐसे में झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में नामांकन को लेकर छात्रों में खासा उत्साह है. इस बार भी राज्य में छात्रों की पहली पसंद रिम्स, रांची बना हुआ है. आइए इस आर्टिकल में कॅालेज के फीस स्ट्रक्चर, कट-ऑफ और अन्य डिटेल्स जानते हैं.

विज्ञापन

College Course: जाने काेर्स डीटेल्स

MBBS काउंसिल की वेबसाइट mbbscouncil.com पर दी गई जानकारी के अनुसार रिम्स, रांची में एडमिशन NEET एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर होता है. इस कॅालेज में MBBS कोर्स के तहत 4.5 वर्ष की शैक्षणिक पढ़ाई और 1 वर्ष की अनिवार्य रोटेटिंग मेडिकल इंटर्नशिप कराई जाती है.

College Seat Capacity क्या है काॅलेज की सीट इनटेक कैपेसिटी?

रिम्स रांची की ऑफिशियल वेबसाइट rimsranchi.ac.in पर दी गई जानकारी के अनुसार इस काॅलेज में MBBS के लिए स्टूडेंट्स के लिए सीट इनटेक कैपेसिटी 180 है. वहीं हम पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) की बात करें, तो इसके लिए स्टूडेंट्स की सीट इनटेक कैपेसिटी लगभग 186 है.

ये भी पढ़ें: रिम्स में 475 रुपये में होगी आर्थराइटिस जांच, निजी लैब में खर्च 4,500 रुपये

College Cut-off Details: क्या है काॅलेज का कट-ऑफ?

रिम्स, रांची में GN कैटेगरी के लिए 2025 का कट-ऑफ स्कोर 574 था। EWS कैटेगरी की बात करें तो 2025 का कट-ऑफ़ स्कोर 565 था. वहीं OBC कैटेगरी के लिए यह कट-ऑफ स्कोर 571, SC कैटेगरी के लिए कट-ऑफ स्कोर 492 और ST कैटेगरी के लिए कट-ऑफ स्कोर 475 था.

Image

Fee Structure: क्या है कॅालेज का फीस स्ट्रक्चर?

MBBS काउंसिल की वेबसाइट mbbscouncil.com पर दी गई जानकारी के अनुसार कॅालेज की फीस 17,500 रुपए प्रति वर्ष है. हालांकि ट्यूशन फीस के अलावा, एडमिशन के समय आपको कई अन्य फीस भी देनी पड़ती है.

Image

College Affiliation Details: जानें कॉलेज का एफिलिएशन डिटेल्स

झारखंड का यह कॉलेज ऑटोनॉमस है और राज्य तथा भारत के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में से एक है. यह 2,170 बेड्स वाला मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल है. यहां लेटेस्ट रेडिएशन मशीनरी वाला ऑन्कोलॉजी सेंटर और 50 सीटों वाला डेंटल कॉलेज भी है. कॉलेज में 50 बेड्स वाला एडवांस्ड ट्रॉमा सेंटर और 50 बिस्तरों वाला सेंट्रल इमरजेंसी सेंटर भी है.

ये भी पढ़ें: गर्भ में ही जेनेटिक बीमारियों की होगी पहचान, RIMS की बड़ी उपलब्धि, अगले एक साल तक जांच फ्री


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola