50000 रुपये से भी कम एक साल की फीस, रांची के इस मेडिकल कॉलेज से करें MBBS की पढ़ाई

RIMS के एक कार्यक्रम के दौरान ली गई तस्वीर (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)
RIMS MBBS Seats: रांची स्थित RIMS में MBBS की कुल 176 सीटें हैं. इन सीटों पर एडमिशन पाने के लिए कैंडिडेट्स का NEET UG परीक्षा पास करना जरूरी है. अगर आप भी नीट यूजी रिजल्ट आने के बाद रिम्स में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आइए जानते हैं एडमिशन और कटऑफ संबंधित डिटेल.
RIMS MBBS Seats: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नीट यूजी परीक्षा के आधार पर RIMS में एडमिशन मिलता है. RIMS में MBBS में एडमिशन के लिए पिछले साल जनरल की कटऑफ करीब 623 से 671 मार्क्स के बीच रहा था. विभिन्न कैटेगरी के लिए कटऑफ अलग-अलग है.
बहुत कम फीस में RIMS से कर सकते हैं पढ़ाई
RIMS में एडमिशन के लिए कैंडिडेट्स को नीट यूजी परीक्षा पास करनी होती है. इसके बाद सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ MBBS काउंसलिंग में शामिल होना होता है. इस प्रक्रिया के बाद ही आपकी सीट पक्की होती है. सीट कंफर्म होने के बाद आप संस्थान में एडमिशन ले सकते हैं. MBBS काउंसिल की वेबसाइट mbbscouncil.com के अनुसार रिम्स में एक साल के MBBS कोर्स की फीस केवल 27,000 रुपये है. हॉस्टल और मेस के लिए अलग से फीस देनी होती है.
ध्यान रहे हर साल फीस रिवाइज होती है. ऐसे में लेटेस्ट फीस की जानकारी के लिए RIMS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. RIMS की ऑफिशियल वेबसाइट का पता है- rimsranchi.ac.in.
RIMS में कैटेगरी वाइज कटऑफ (2025 के अनुसार)
| श्रेणी (Category) | अनुमानित कटऑफ |
| सामान्य (General / UR) | लगभग 620+ स्कोर या ऑल इंडिया रैंक 8,500 के अंदर |
| ओबीसी (OBC / BC-1 / BC-2) | सामान्य श्रेणी के आसपास, राउंड-2 में लगभग 7,587वीं रैंक तक क्लोजिंग देखी गई |
| एससी (SC) | कटऑफ अपेक्षाकृत कम अंकों पर उपलब्ध हो सकती है |
| एसटी (ST) | कटऑफ अपेक्षाकृत कम अंकों पर उपलब्ध हो सकती है |
RIMS में सीट बढ़ाने पर किया जा रहा है विचार
RIMS में सीट बढ़ाने पर विचार चल रहा है. यूजी, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी कोर्सेज में सीटों की संख्या में वृद्धि हो सकती है. यूजी की सीटें 176 से बढ़ाकर 250, पीजी सीटें 180 से बढ़ाककर 275 और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें 11 से बढ़ाकर 100 किए जाने पर विचार चल रहा है. इसके लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) को प्रस्ताव भी भेजा गया है.
RIMS में सीटों की संख्या
| कोर्स | सीटों की संख्या |
|---|---|
| MBBS | 176 |
| BDS (डेंटल) | 100 |
| BSc नर्सिंग | 60 |
| GNM | 150 |
| पैरामेडिकल | 90 |
रिम्स में MBBS के अलावा, डेंटल और नर्सिंग के कोर्स भी ऑफर किए जाते हैं. यहां एडमिश के लिए नीट यूजी परीक्षा पास करना जरूरी है. परीक्षा के स्कोर के आधार पर एडमिशन मिलता है.

RIMS में विभागों की लिस्ट
- मानव शरीर रचना (Human Anatomy)
- मानव शरीर क्रिया विज्ञान (Human Physiology)
- पैथोलॉजी (Pathology)
- जैव रसायन (Biochemistry)
- माइक्रोबायोलॉजी (Microbiology)
- फार्माकोलॉजी (Pharmacology)
- फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी (Forensic Medicine & Toxicology)
- सामुदायिक चिकित्सा (Community Medicine)
- ईएनटी (नाक, कान और गला रोग) (ENT)
- क्षय रोग एवं श्वसन रोग (Tuberculosis & Respiratory Diseases)
- मेडिसिन (Medicine)
- सर्जरी (Surgery)
- प्रसूति एवं स्त्री रोग (Obstetrics & Gynaecology)
- बाल रोग (Pediatrics)
- एनेस्थीसियोलॉजी (Anesthesiology)
- रेडियो डायग्नोसिस (Radio-Diagnosis)
- अस्थि रोग (Orthopaedics)
- फिजिकल मेडिसिन एवं पुनर्वास (Physical Medicine & Rehabilitation)
- त्वचा, यौन रोग एवं कुष्ठ रोग (Dermatology, Venereology & Leprosy)
- मनोचिकित्सा (Psychiatry)
- दंत चिकित्सा (Dentistry)
- न्यूरोसर्जरी (Neurosurgery)
- बाल शल्य चिकित्सा (Paediatric Surgery)
- कार्डियोलॉजी (Cardiology)
- यूरोलॉजी (Urology)
- रेडिएशन ऑन्कोलॉजी (Radiation Oncology)
- प्रयोगशाला चिकित्सा (Laboratory Medicine)
- ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एवं ब्लड बैंक (Transfusion Medicine & Blood Bank)
- सेंट्रल इमरजेंसी (Central Emergency)
- नेत्र रोग (Ophthalmology)
- कार्डियोथोरेसिक सर्जरी (Cardiothoracic Surgery)
- क्रिटिकल केयर, ट्रॉमा एवं इमरजेंसी मेडिसिन (Critical Care, Trauma & Emergency Medicine)
- सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (Surgical Oncology)
- नवजात शिशु चिकित्सा (Neonatology)
- त्वचा रोग (Dermatology)
- न्यूरोलॉजी (Neurology)
- प्लास्टिक सर्जरी (Plastic Surgery)
- क्रिटिकल केयर (Critical Care)
- नेफ्रोलॉजी (Nephrology)
- सुपरस्पेशलिटी एनेस्थीसिया (Superspeciality Anaesthesia)
- ट्रॉमा एनेस्थीसिया (Trauma Anaesthesia)
- ट्रॉमा क्रिटिकल केयर (Trauma Critical Care)
- कार्डियक एनेस्थीसिया (Cardiac Anaesthesia)
- इंटेंसिव केयर (Intensive Care)
- ट्रॉमा न्यूरोसर्जरी (Neuro Surgery Trauma)
- ट्रॉमा रेडियोलॉजी (Radiology Trauma)
- ट्रॉमा मेडिसिन (Medicine Trauma)
- ट्रॉमा सर्जरी (Surgery Trauma)
- ट्रॉमा ऑर्थोपेडिक्स (Orthopaedics Trauma)
- ट्रॉमा विभाग (Trauma)
- जीडीएमओ (नॉन-टीचिंग) (GDMO – Non-Teaching)
- ट्रॉमा बायोकेमिस्ट्री (Trauma Biochemistry)
- ट्रॉमा पैथोलॉजी (Trauma Pathology)
- ट्रॉमा माइक्रोबायोलॉजी (Trauma Microbiology)
यह भी पढ़ें- JPSC ने जारी किया प्रीलिम्स का रिजल्ट, जानें कब होगी मेंस परीक्षा और क्या है आगे की प्रक्रिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










