एडमिशन से पहले जान लें पिछले साल कितनी थी NIT Rourkela में CS की कटऑफ

Updated:
विज्ञापन
NIT Rourkela CS Admission 2026

NIT राउरकेला (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

NIT Rourkela CS Admission: NIT राउरकेला में CSE में एडमिशन पाना काफी टफ है, लेकिन सही रैंक और रणनीति के साथ इसमें सीट मिल सकती है. JoSAA काउंसलिंग के तहत एडमिशन प्रक्रिया चल ही है.

विज्ञापन

NIT Rourkela CS Admission 2026: NIT Rourkela में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) ब्रांच सबसे ज्यादा डिमांड वाली ब्रांचों में से एक है. पिछले साल के कटऑफ ट्रेंड के अनुसार, यहां CSE में एडमिशन के लिए काफी अच्छी JEE Main रैंक की जरूरत पड़ी थी. यहां सीट की संख्या भी पिछले साल 100 के आसपास रही.

NIT Rourkela CSE कटऑफ (पिछले साल)


जनरल कैटेगरी (Home State – Odisha): लगभग 7,800 से 68,000 रैंक तक
Other State Quota: लगभग 3,300 से 3,500 रैंक के बीच

इसके अलावा OBC-NCL, SC और ST कैटेगरी के लिए कटऑफ रैंक सामान्य श्रेणी की तुलना में काफी ज्यादा (relaxed) रहती है. खाली बची हुई सीटों के लिए आयोजित होने वाली CSAB स्पेशल राउंड में कटऑफ रैंक्स (General HS) 68,000 तक भी पहुंच जाती है.

NIT Rourkela CSE Cut Off (Closing): यहां देखें कैटेगरी वाइज कटऑफ

श्रेणी (Category)होम स्टेट (HS) क्लोजिंग रैंकआउटसाइड स्टेट (OS) क्लोजिंग रैंक
जनरल (General)7,8533,431
ओबीसी (OBC-NCL)4,4401,214
ईडब्ल्यूएस (EWS)2,045438
एससी (SC)1,718409
एसटी (ST)729230

NIT Rourkela सीट्स डिटेल


NIT Rourkela में कुल लगभग 24 ब्रांच हैं और यहां पर करीब 1,060 सीटें उपलब्ध हैं. इनमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) की लगभग 113 सीटें शामिल हैं.

ब्रांचटोटल सीट्स
Electrical114
Computer Science and113
Mechanical113
Civil72
Chemical62
Metallurgical and Materials60
Electronics and Communication56
Electronics and Instrumentation56
Artificial Intelligence45
Ceramic40
Mining38
Bio Technology35
Bio Medical35
Food Process31
Industrial Design28
Physics25
Mathematics25
Chemistry22
Architecture20
Life Science20
Metallurgical and Materials Engineering13
Ceramic Engineering and M.Tech Industrial Ceramic13
Chemical Engineering12
Mining Engineering12

एडमिशन कैसे मिलता है?

NIT Rourkela में एडमिशन के लिए छात्रों को सबसे पहले JEE Main परीक्षा पास करनी होती है. इसके बाद उम्मीदवारों को JoSAA काउंसलिंग में भाग लेना होता है, जहां रैंक और चॉइस के आधार पर सीट अलॉट की जाती है. JoSAA के जरिए देशभर के IITs, NITs और अन्य टॉप टेक्निकल संस्थानों में एडमिशन दिया जाता है.

यह भी पढ़ें- IIT BHU में नहीं बढ़ीं सीटें, BTech कंप्यूटर साइंस में कॉम्पिटिशन टाइट

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola