NIT जमेशदपुर में जल्द शुरू होगा MBA कोर्स, इस दिन से करें अप्लाई

Updated:
विज्ञापन
NIT Jamshedpur MBA Admission 2026

स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

NIT Jamshedpur MBA Admission: NIT जमेशदपुर ने MBA का कोर्स शुरू किया है. इसके लिए आवेदन 15 जून 2026 से शुरू होंगे. अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स nitjsr.ac.in पर जाएं.

विज्ञापन

NIT Jamshedpur MBA Admission 2026: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) जमशेदपुर अगस्त 2026 से अपना दो साल का फुल टाइम MBA कोर्स शुरू करने वाला है. इस कोर्स के लिए कल से यानी कि 15 जून 2026 से अप्लाई करने की प्रक्रिया शुरू होगी. अधिक जानकारी NIT की ऑफिशियल वेबसाइट www.nitjsr.ac.in पर अपलोड की जाएगी.

NIT के इस MBA कोर्स के लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की लास्ट डेट 5 जुलाई 2026 तय की गई है. MBA के इस कोर्स में एडमिशन नेशनल लेवल पर किया जाएगा. NIT जमेशदपुर की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, कुल 30 सीटें उपलब्ध हैं.

कुल 30 सीटों पर मिलेगा एडमिशन

NIT जमशेदपुर के नए MBA कोर्स में कुल 30 सीटें उपलब्ध होंगी. संस्थान का कहना है कि इस कोर्स में मैनेजमेंट, स्क्लि और लीडरशिप की योग्यता सिखाई जाएगी.

क्या होगी कार्यक्रम की खासियत?

संस्थान के अनुसार, MBA कार्यक्रम को उद्योगों की वर्तमान जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. छात्रों को क्लासरूम लर्निंग के साथ-साथ इंडस्ट्री एक्सपोजर, केस स्टडी, प्रोजेक्ट वर्क और प्रैक्टिकल मैनेजमेंट ट्रेनिंग का अवसर मिलेगा.

NIT Jameshdpur के MBA कोर्स की जरूरी बातें

इवेंटतारीख
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू15 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि5 जुलाई 2026
MBA कार्यक्रम शुरूअगस्त 2026
कुल सीटें30

NIT जमशेदपुर क्यों है खास?

NIT जमशेदपुर देश के फेमस NITs में शामिल है. इंजीनियरिंग और टेक्निकल एजुकेशन के फील्ड में अपनी मजबूत पहचान रखने वाला यह संस्थान अब मैनेजमेंट शिक्षा में भी कदम बढ़ा रहा है.

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एलिजिबिलिटी, सेलेक्शन प्रोसेस, फीस, रिजर्वेशन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए NIT जमशेदपुर की ऑफिशियल वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें. NIT जमेशदपुर की ऑफिशियल वेबसाइट का पता है, nitjsr.ac.in.

यह भी पढ़ें- बिना JEE advanced किए पाएं IIT कानपुर में पढ़ने का मौका, जानें कैसे मिलेगा एडमिशन

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola