NEET UG 2025: कितने मार्क्स पर मिलेगा AIIMS पटना में एडमिशन, जानें पिछले साल का कट ऑफ
Published by : Ravi Mallick Updated At : 29 Apr 2025 3:01 PM
NEET UG 2025 AIIMS Patna Cut Off
NEET UG 2025: देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए नीट यूजी परीक्षा 4 मई 2025 से शुरू होने वाली है. नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने से पहले कैंडिडेट्स को बेस्ट कॉलेज और एडमिशन प्रोसेस के बारे में पता होना जरूरी है. बिहार में रहकर अगर एमबीबीएस करना चाहते हैं तो AIIMS Patna सबसे अच्छा कॉलेज है.
NEET UG 2025: नीट यूजी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही टॉप मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिलता है. ऐसे में अगर आप बिहार में रहकर एमबीबीएस करना चाहते हैं तो ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS पटना) सबसे अच्छा विकल्प है. एम्स पटना में एमबीबीएस करके शानदार करियर बना सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं यहां एडमिशन कितने मार्क्स पर होता है और एमबीबीएस की सीटें कितनी हैं.
NEET UG 2025 Exam Date: नीट यूजी परीक्षा की तारीख
नीट यूजी परीक्षा 2025 के लिए डेट पहले ही जारी हो गई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 4 मई 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी हो सकता है.
ये भी पढ़ें: NEET UG Admit Card 2025: नीट का एडमिट कार्ड यहां करें डाउनलोड, एग्जाम से पहले जान लें ये नियम
AIIMS Patna Admission Process: कैसे होता है एम्स पटना में एडमिशन?
टॉप मेडिकल कॉलेज में शामिल एम्स पटना में MBBS कोर्स में NEET UG Score से दाखिला होता है. एम्स पटना में एमबीबीएस कोर्स की कुल 125 सीटों पर एडमिशन होता है. NEET UG स्कोर के आधार पर काउंसलिंग राउंड में शामिल होना होता है. कॉलेज का अलॉटमेंट रैंक पर निर्भर करता है. ऐसे में नीचे एम्स पटना का पिछला कट ऑफ देख सकते हैं:-
| कैटेगरी | 2024 राउंड 1 कटऑफ रैंक |
|---|---|
| सामान्य (General) | 1297 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 1963 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 15343 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 36138 |
| सामान्य विकलांग (General PwD) | 141186 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 2371 |
AIIMS Patna Round Wise Cut Off List: पिछले साल का राउंड वाइज कट ऑफ
| चरण | सामान्य (General) | अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | अनुसूचित जाति (SC) | अनुसूचित जनजाति (ST) |
|---|---|---|---|---|
| राउंड 1 | 1417 | 2085 | 15079 | 39688 |
| राउंड 2 | 1628 | 2276 | 18327 | 34623 |
| मॉप-अप राउंड | 1944 | 2308 | सीटें भर गईं | सीटें भर गईं |
| स्ट्रे वेकेंसी राउंड | सीटें भर गईं | सीटें भर गईं | सीटें भर गईं | सीटें भर गईं |
AIIMS Patna Cut Off : कितना था एम्स पटना का कट ऑफ?
पिछले साल के कट ऑफ की बात करें तो एम्स पटना में जनरल रैंक 1297 पर एडमिशन हुआ था. पिछले साल MBBS के लिए SC ST वर्ग में क्लोजिंग रैंक 15343 और 36138 थी. ऑल इंडिया कोटा यानी AIQ में पिछले साल जनरल रैंक 103 से 1519 और OBC के 1604 से 1963 रैंक पर दाखिला हुआ था.
ये भी पढ़ें: 4 मई को नीट यूजी…सेंटर बढ़े, सिक्योरिटी टाइट! छात्रों के लिए परीक्षा से पहले बड़ा अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










