NEET PG Counselling 2025: नीट पीजी काउंसलिंग का शेड्यूल जल्द, देखें टॉप कॉलेजों की लिस्ट
Published by : Ravi Mallick Updated At : 25 Sep 2025 5:21 PM
NEET PG Counselling 2025 का शेड्यूल जल्द
NEET PG Counselling 2025: मेडिकल के मास्टर्स कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म होने वाला है. मेडिकल काउंसिल कमीशन (MCC) की तरफ से नीट पीजी परीक्षा के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल किसी भी वक्त जारी हो सकता है. काउंसलिंग शेड्यूल की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट- mcc.nic.in पर होगी.
NEET PG Counselling 2025: जो कैंडिडेट्स मेडिकल मास्टर्स कोर्स में एडमिशन लेने के लिए इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है. मेडिकल काउंसिल कमीशन (MCC) जल्द ही नीट पीजी परीक्षा की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर सकता है. कैंडिडेट्स इसे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर देख सकते हैं और अपने एडमिशन प्रोसेस की तैयारी शुरू कर सकते हैं.
नीट पीजी काउंसलिंग में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. बात दें कि एमसीसी नीट पीजी पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के लिए कुल चार काउंसलिंग राउंड आयोजित करेगा. पहले तीन काउंसलिंग राउंड में नए रजिस्ट्रेशन करने होंगे और चौथा राउंड स्ट्रे राउंड होगा.
NEET PG Counselling 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन
- नीट पीजी में रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- mcc.nic.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद NEET PG Counselling 2025 के लिंक पर जाएं.
- अगले पेज पर Check Schedule के लिंक पर क्लिक करें.
- यहां शेड्यूल चेक करने के बाद रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.
टॉप कॉलेजों की लिस्ट
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस
- जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान
- संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान
- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
- मद्रास मेडिकल कॉलेज एंड गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल
- किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी
- वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एंड सफदरजंग हॉस्पिटल
- इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज
- स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान
- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
नीट पीजी काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए, जैसे नीट पीजी का प्रवेश पत्र, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, रैंक लेटर और आपकी एमबीबीएस/बीडीएस डिग्री या सर्टिफिकेट. आपको सलाह दी जाती है कि ये सभी दस्तावेज पहले से तैयार और संभालकर रख लें, ताकि आखिरी समय पर किसी तरह की परेशानी न हो.
यह भी पढ़ें: आयुष नीट राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, रिपोर्टिंग इस दिन से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










