नीट पीजी के लिए एडमिशन शुरू, जान लें ये जरूरी नियम, 30 अगस्त को होगी परीक्षा 

Updated:
विज्ञापन
NEET PG 2026 Admission Starts

सांकेतिक तस्वीर

NEET PG 2026 Admission Starts: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके साथ ही आयोग ने पीजी एडमिशन के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. natboard.edu.in पर आपको सारी जानकारी मिलेगी.

विज्ञापन

NEET PG 2026 Admission Starts: मेडिकल फील्ड में पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके साथ ही आयोग ने पीजी एडमिशन के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है.

NEET PG 2026 Events: नीट पीजी से जुड़ी जरूरी तारीख

इवेंट्सडेट्स
ऑनलाइन आवेदन शुरूरिजल्ट घोषित
आवेदन की लास्ट डेट 21 जुलाई 2026 (रात 11:55 बजे)
एडिट विंडो (Correction Window)25 जुलाई से 28 जुलाई 2026
फाइनल एडिट विंडो30 जुलाई से 10 अगस्त 2026
एडमिट कार्ड जारी25 अगस्त 2026
NEET PG 2026 परीक्षा30 अगस्त 2026
रिजल्ट घोषित30 सितंबर 2026 तक

NEET PG के लिए आवेदन शुल्क

  • सामान्य (General)- 3,500
  • ओबीसी (OBC)- 3,500
  • ईडब्ल्यूएस (EWS)- 3,500
  • एससी (SC)- 2,500
  • एसटी (ST)- 2,500
  • दिव्यांग (PwD)- 2,500

इस परीक्षा के लिए आवेदन करना है तो बता दें कि फीस का पेमेंट ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI) से होगा.

NBEMS डॉक्यूमेंट (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)
NBEMS डॉक्यूमेंट (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

कैसे करें NEET PG के लिए आवेदन?

स्टेप 1: NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और NEET PG 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 2: नए उम्मीदवार पहले New Registration करके लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं.
स्टेप 3: लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में पर्सनल, शैक्षणिक और इंटर्नशिप से जुड़ी जानकारी भरें.
स्टेप 4: फोटो, साइन और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
स्टेप 5: अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
स्टेप 6: सभी डिटेल्स एक बार जांच लें और आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें.
स्टेप 7: फ्यूचर के लिए आवेदन फॉर्म और शुल्क रसीद का प्रिंटआउट सेव कर लें.

NEET PG 2026: फोटो और साइन अपलोड करने के नियम

फोटो (Photograph)

  • हाल ही की (3 महीने से अधिक पुरानी नहीं) रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें.
  • फोटो का बैकग्राउंड सफेद (White Background) होना चाहिए.
  • चेहरा, कान, गर्दन और कंधे स्पष्ट दिखाई देने चाहिए.
  • सेल्फी, एडिटेड, फिल्टर लगी या धुंधली फोटो स्वीकार नहीं होगी.
  • फोटो में चश्मा, टोपी, गॉगल्स, स्टेथोस्कोप, भारी मेकअप या आभूषण नहीं होने चाहिए.
  • फोटो JPG/JPEG फॉर्मेट में और 80 KB से कम होनी चाहिए.
  • आवेदन के दौरान वेबकैम/इन-बिल्ट कैमरे से रियल-टाइम फोटो भी कैप्चर करनी होगी.

हस्ताक्षर (Signature)

  • सफेद कागज पर नीले या काले पेन से सेल्फ साइन करें.
  • केवल पूरा साइन (Full Signature) मान्य होगा, सिर्फ शुरुआती अक्षर (Initials) नहीं.
  • साइन JPG/JPEG फॉर्मेट में और 20 KB से 100 KB के बीच होना चाहिए.
  • परीक्षा के दिन किए गए साइन आवेदन में अपलोड किए गए साइन से मेल खाने चाहिए, अन्यथा उम्मीदवार अयोग्य घोषित किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- NEET पेपर पर नया विवाद, AI से बना पहला पेपर, NTA ने किया सावधान

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola