बिहार की ये यूनिवर्सिटी बना एजुकेशनल हब, जानें एडमिशन डिटेल

Author Smita dey
Updated:
विज्ञापन

LNMU Admission: स्टूडेंट कि सांकेतिक फोटो (Freepik)

LNMU Admission: यह यूनिवर्सिटी बिहार की एक भरोसेमंद और पुरानी सरकारी यूनिवर्सिटी है. यहां हजारों स्टूडेंट्स को बेहतर एजुकेशन का अवसर मिलता है. कम फीस, कई तरह के कोर्स और बड़ी संख्या में जुड़े कॉलेज इसकी सबसे बड़ी खासियत है. जो स्टूडेंट्स बिहार में रहकर मान्यता प्राप्त डिग्री और अच्छी पढ़ाई चाहते हैं, उनके लिए LNMU अच्छा ऑप्शन माना जाता है.

विज्ञापन

LNMU Admission: ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (LNMU) बिहार की एक जानी-मानी सरकारी यूनिवर्सिटी है, जो दरभंगा में स्थित है. यहां आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और कई दूसरे कोर्स की पढ़ाई कराई जाती है. कम फीस और ज्यादा कॉलेज जुड़े होने की वजह से यह यूनिवर्सिटी बिहार के छात्रों के लिए पढ़ाई का अच्छा और भरोसेमंद ऑप्शन माना जाता है. हर साल बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स यहां एडमिशन लेते हैं. इसके वजह से यह यूनिवर्सिटी बिहार की पॉपुलर यूनिवर्सिटीज में गिनी जाती है. आइए जानते हैं कि LNMU में एडमिशन कैसे लें, कोर्स क्या-क्या है, फीस और प्लेसमेंट के क्या ऑप्शन मौजूद है.

विज्ञापन

LNMU Admission: एडमिशन प्रोसेस

LNMU में एडमिशन प्रोसेस (LNMU Admission) ज्यादातर ऑनलाइन होती है. यूनिवर्सिटी हर साल UG और PG कोर्स के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी करती है. यूजी में एडमिशन आमतौर पर 12वीं के मार्क्स के आधार पर होता है. पीजी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम और मेरिट के बेसिस पर एडमिशन होता है. प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन सीट अलॉटमेंट और काउंसलिंग के आधार पर होती है.

LNMU Course Details: कोर्स डिटेल्स

LNMU में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और प्रोफेशनल कोर्स कराए जाते हैं. UG में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए और बीएड कोर्स है. PG में MA, MSc, MCom, MBA और MCA कोर्स है. अन्य कोर्स जैसे LLB, MEd और PhD जैसे कई कोर्स उपलब्ध है.

LNMU Course Details Check Here

LNMU Fees: फीस स्ट्रक्चर

LNMU एक सरकारी यूनिवर्सिटी. यहां की फीस कम है. यहां पढ़ाई का खर्च ज्यादा नहीं होता है. UG, PG और प्रोफेशनल कोर्स कि फीस अलग-अलग होती है. यह कॉलेज उन स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन है, जो कम खर्च में अच्छी और मान्यता प्राप्त शिक्षा पाना चाहते हैं.

बीए, बीकॉम और बीएससी कोर्स कि फीस लगभग 8000 से 15000 रुपये है. PG कोर्स की फीस (2 साल) लगभग 5000 से 15000 रुपये है. फीस रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट lnmu.ac.in चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: इस कॉलेज से निकलते हैं टेक एक्सपर्ट, जानें एडमिशन से लेकर प्लेसमेंट की डिटेल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola