नहीं लगेगी लंबी लाइन, KGMU में MBBS और BDS दाखिले की प्रक्रिया हुई आसान, इस तरह करें आवेदन
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 05 Aug 2025 12:23 PM
KGMU MBBS BDS Admission 2025
KGMU MBBS BDS Admission 2025: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) ने अपनी प्रवेश प्रक्रिया को आधुनिक बनाते हुए एक बड़ा बदलाव किया है. अब यहां MBBS और BDS एडमिशन की प्रक्रिया ऑफलाइन नहीं ऑनलाइन होगी. KGMU भी डिजिटलीकरण की ओर कदम बढ़ा रहा है. इससे छात्रों को काफी आसानी होगी.
KGMU MBBS BDS Admission 2025: केजीएमयू ने अपनी प्रवेश नीति में बदलाव किया है. अभी तक केजीएमयू में एमबीबीएस और बीडीएस के दाखिले ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से हो रहे थे. लेकिन अब केजीएमयू डिजिटल काउंसलिंग की ओर रुख कर रहा है. केजीएमयू में अब सरकार के निर्देश के बाद समर्थ पोर्टल के माध्यम से दाखिला होगा.
KGMU Admission 2025: ऑनलाइन मिलेगा सारा डाटा
दाखिलों को केंद्रीयकृत करने के लिए सरकार ने समर्थ पोर्टल तैयार किया है. आपको बता दें कि समर्थ पोर्टल से दाखिले से लाभ यह होगा कि प्रवेश डाटा एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल जाएगा. इससे नई नीतियों को लागू करन में मदद मिलेगी. ज्यादातर विश्वविद्यालय समर्थ पोर्टल से बीए, बीएससी और बीकॉम में दाखिला ले रहे हैं. अब KGMU में भी दाखिला समर्थ पोर्टल के माध्यम से होगा.
KGMU Counselling 2025: केजीएमयू पर आवेदन की प्रक्रिया है आसान
KGMU अधिकारियों का कहना है कि समर्थ पोर्टल पर दाखिले की प्रक्रिया काफी सरल है. नीट यूजी काउंसलिंग (NEET UGB Counselling) वाले छात्रों को खुद को इस पोर्टल पर रजिस्ट्रर करना होगा. रजिस्ट्रेशन के लिए अभ्यर्थियों को अपना फोटोग्राफ, साइन, नीट स्कोर कार्ड और एडमिट कार्ड अपलोड करना होगा.
Samarth Portal Admission: क्या है समर्थ पोर्टल?
समर्थ पोर्टल (Samarth Portal) उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए एक डिजिटल ई-गवर्नेंस प्लेटफॉर्म है, जिसे भारत सरकार द्वारा विकसित किया गया है. यह पोर्टल विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में नामांकन, परीक्षा, प्रमाणपत्र, छात्र डेटा प्रबंधन जैसे कार्यों को ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से संचालित करने में मदद करता है.
KGMU Admission 2025 Registration: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- अभ्यर्थियों को सबसे पहले काउंसलिंग पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा
- रजिस्ट्रेशन के दौरान पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, सिग्नेचर (हस्ताक्षर), नीट स्कोर कार्ड, एडमिट कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना होगा
- रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थियों को यूजी कोर्स का चयन करना होगा
- सभी जानकारी भरने और विकल्प चुनने के बाद फॉर्म को सबमिट करना होगा
यह भी पढ़ें- गरीबी और भाई को खोने का दर्द, फिर भी नहीं टूटी हिम्मत, ऑटो ड्राइवर की बेटी ने क्रैक कर ली NEET परीक्षा
यह भी पढ़ें- NBEMS Exam Calendar 2025: एनबीईएमएस ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, देखें मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी बड़ी परीक्षाएं कब-कब…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










