जोसा में Freeze और Slide में क्या है फर्क? सीट मिलने के बाद सही ऑप्शन चुनना है जरूरी

Updated:
विज्ञापन
JoSAA Freeze vs Slide Options

स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

JoSAA Freeze vs Slide Options: कई छात्रों को Freeze और Slide को लेकर भ्रम रहता है. दोनों ऑप्शन का काम अलग-अलग होता है. सीट सुरक्षित करने के लिए दोनों का सही यूज समझना जरूरी है.

विज्ञापन

JoSAA Freeze vs Slide Options: JoSAA Counselling 2026 के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी हो चुका है और अब हजारों छात्र यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि सीट मिलने के बाद Freeze, Slide और Float जैसे ऑप्शन में से किसे चुनना चाहिए. इनमें सबसे ज्यादा भ्रम Freeze और Slide को लेकर रहता है. अगर आप भी JoSAA काउंसलिंग में शामिल हैं, तो इन दोनों ऑप्शंस का अंतर समझना बेहद जरूरी है, क्योंकि आपका फैसला आगे की सीट अपग्रेडेशन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है.

क्या होता है Freeze ऑप्शन?

Freeze का मतलब है कि आपको जो कॉलेज और ब्रांच आवंटित हुई है, आप उससे पूरी तरह खुश हैं और उसे फाइनल रूप से स्वीकार करना चाहते हैं. इल ऑप्शन को आप तब चुनते हैं जब आपको पूरी तरह कॉलेज पसंद हो.

Freeze चुनने के बाद:

  • आपकी सीट सुरक्षित हो जाती है.
  • आप आगे के किसी भी JoSAA राउंड में अपग्रेडेशन के लिए पात्र नहीं रहते.
  • कॉलेज और ब्रांच दोनों फाइनल माने जाते हैं.
  • आपको आगे सिर्फ एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होती है.

कब चुनें Freeze?

यदि आपको अपनी पसंद का कॉलेज और ब्रांच मिल गया है और आप किसी बदलाव का इंतजार नहीं करना चाहते, तो Freeze सबसे सही ऑप्शन है.

क्या होता है Slide ऑप्शन?

Slide का मतलब है कि आपको जो कॉलेज मिला है, वह आपको पसंद है और आप उसी कॉलेज में एडमिशन बनाए रखना चाहते हैं. लेकिन साथ ही आप यह उम्मीद भी रखते हैं कि अगले JoSAA राउंड में उसी कॉलेज की आपकी उच्च प्राथमिकता वाली या बेहतर ब्रांच (जैसे CSE, ECE आदि) मिल जाए. 

Slide चुनने पर:

  • आपका कॉलेज फिक्स हो जाता है.
  • आप उसी संस्थान में ब्रांच अपग्रेडेशन के लिए पात्र बने रहते हैं.
  • यदि अगले राउंड में उसी कॉलेज में आपकी उच्च प्राथमिकता वाली ब्रांच उपलब्ध होती है, तो आपको वह मिल सकती है.
  • आपका कॉलेज नहीं बदलेगा, केवल ब्रांच बदल सकती है.

कब चुनें Slide?

मान लीजिए आपको किसी IIT या NIT में Mechanical Engineering मिली है, लेकिन आपने उसी कॉलेज में Computer Science या Electrical Engineering को ज्यादा प्राथमिकता दी थी. ऐसे में Slide चुनकर आप उसी कॉलेज में बेहतर ब्रांच मिलने का इंतजार कर सकते हैं.

Freeze और Slide में अंतर

विशेषताFreezeSlide
कॉलेजफाइनलफिक्स रहेगा
ब्रांचफाइनलबेहतर ब्रांच मिलने की संभावना
अपग्रेडेशननहींकेवल ब्रांच अपग्रेड
अगले राउंड में भागीदारीनहींहां
किसके लिए बेहतरकॉलेज और ब्रांच दोनों पसंद होंकॉलेज पसंद हो, लेकिन बेहतर ब्रांच चाहिए

छात्रों को क्या ध्यान रखना चाहिए?

Freeze या Slide चुनने से पहले अपनी च्वॉइस फिलिंग और फ्यूचर की संभावनाओं को ध्यान से देखना चाहिए. एक बार Freeze चुनने के बाद आगे अपग्रेडेशन का मौका नहीं मिलता, जबकि Slide आपको उसी कॉलेज में बेहतर ब्रांच पाने का अवसर देता है. जो छात्र अपने कॉलेज से खुश हैं लेकिन ब्रांच में सुधार चाहते हैं, उनके लिए Slide एक बेहतर विकल्प माना जाता है.

यह भी पढ़ें- JoSAA Round 1 vs Round 5: पहले और आखिरी राउंड के कटऑफ में कितना आता है अंतर? जानें पूरा खेल

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola