JNU से PG करने का है सपना? पहले जान लें योग्यता और कटऑफ

Published by : Smita Dey Updated At : 26 May 2026 10:20 AM

विज्ञापन

कॉलेज की सांकेतिक फोटो (Official Website)

JNU PG Admission 2026: क्या जेएनयू से पोस्टग्रेजुएशन करने का सोच रहे हैं. जानें पीजी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए. साथ ही जानिए जेएनयू में पीजी कोर्स के लिए कितनी कटऑफ जाती है.

विज्ञापन

JNU PG Admission 2026: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में पढ़ना देश के लाखों युवाओं का सपना होता है. दिल्ली में स्थित जेएनयू अपनी बेहतरीन पढ़ाई, अच्छा माहौल और बहुत कम फीस के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है. JNU को NIRF रैंकिंग 2025 में यूनिवर्सिटी के कैटेगरी में 2 रैंक मिला है. अगर आप भी यहां से अपना पोस्टग्रेजुएशन (PG) जैसे MA, MSc, MCA, या MTech करने का सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि पीजी कोर्स (JNU PG Admission 2026) के लिए क्या एडमिशन प्रोसेस है. 

कौन-कौन से कोर्सेज और क्या है एलिजिबिलिटी? 

जेएनयू में आर्ट्स, साइंस, इंटरनेशनल स्टडीज और कंप्यूटर एप्लीकेशन से जुड़े कई तरह के पीजी कोर्सेज हैं. 

  • MA और अन्य ह्यूमेनिटीज कोर्सेज: आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 50% या 55% मार्क्स (कोर्स के अनुसार) होने जरूरी हैं. 
  • MSc और MCA कोर्सेज: ग्रेजुएशन में साइंस या कंप्यूटर बैकग्राउंड होना चाहिए और न्यूनतम मार्क्स की शर्त को पूरा करना होगा. 
  • जेएनयू में एडमिशन के लिए सिर्फ पास होना काफी नहीं है, क्योंकि यहां देश के सबसे होनहार छात्र आते हैं. इसलिए ग्रेजुएशन में अच्छे मार्क्स लाना और CUET एग्जाम में बेहतर स्कोर करना पड़ता है. 

JNU PG कटऑफ

कोर्स कैटेगरी मुख्य विषय सामान्य वर्ग अनुमानित कट-ऑफआरक्षित वर्ग (OBC/SC/ST/EWS) अनुमानित कट-ऑफ
पॉपुलर आर्ट्स (MA)पॉलिटिकल साइंस, इंटरनेशनल रिलेशंस (IR), हिस्ट्री, सोशियोलॉजी75% – 85%60% – 72%
साइंस कोर्सेज (MSc)बायोटेक्नोलॉजी, लाइफ साइंसेज, फिजिक्स, केमिस्ट्री60% – 70%50% – 60%
कंप्यूटर एप्लीकेशनMCA, MTech70% – 80%58% – 68%
भाषा कोर्सेज (MA)हिंदी, इंग्लिश, कोरियन, जैपनीज, जर्मन, फ्रेंच65% – 75%55% – 65%

JNU PG Admission 2026: ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले JNU की आधिकारिक एडमिशन वेबसाइट पर जाएं. 
  • PG/ADOP Admission Registration लिंक पर क्लिक करें. 
  • NTA Application Number और Date of Birth से लॉगिन करें. 
  • जरूरी जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. 
  • आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें. 
  • फ्यूचर के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें. 

यह भी पढ़ें: JNU में पीजी कोर्स के लिए आवेदन शुरू, इस तारीख तक करें अप्लाई

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola