JEE Advanced: 18188 छात्रों में सबसे आगे Delhi Zone के छात्र, देखें टॉप 3 का पास प्रतिशत
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 27 Aug 2025 12:44 PM
जेईई एडवांस जोन वाइज रिजल्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
JEE Advanced Zone Wise Result: आईआईटी कानपुर ने परीक्षा और परिणाम के संबंध में एक रिपोर्ट जारी की है. दिल्ली जोन का परिणाम पूरे देश में बेस्ट रहा. कुल एक लाख 87 हजार 223 छात्रों ने JEE Advance परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था. देखें पासिंग प्रतिशत
JEE Advanced Zone Wise Result: इस बार जेईई एडवांस की परीक्षा आईआईटी कानपुर की ओर से आयोजित की गई थी. आईआईटी कानपुर ने परीक्षा और परिणाम के संबंध में एक रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट के अनुसार, एक बार फिर दिल्ली जोन (Delhi Zone in JEE Advanced) का परिणाम पूरे देश में बेस्ट रहा. हर बार आईआईटी जेईई परीक्षा देने वाले छात्रों को जोन में बांटा जाता है. ऐसे में इस बार दिल्ली जोन का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा.
JEE Advanced Zone Wise Result: इन 3 जोन से सबसे ज्यादा छात्रों ने किया आवेदन
जारी रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष जेईई डवांस्ड परीक्षा के लिए कुल एक लाख 87 हजार 223 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था. यहां देखें जोनवाइज कितने छात्रों ने दाखिला किया था.
- हैदराबाद जोन- 45622
- बॉम्बे जोन- 37002
- दिल्ली जोन – 34069
JEE Advanced Zone Wise Result: देखें तीनों जोन का पास प्रतिशत
हैदराबाद जोन से 12946 (28.37 प्रतिशत) छात्रों ने परीक्षा पास की है. वहीं बॉम्बे जोन से 11226 (30.33 प्रतिशत) एवं दिल्ली जोन से 11370 (सर्वाधिक 33.37 प्रतिशत) छात्रों ने जेईई-एडवांस परीक्षा पास की है.
JEE Advanced Zone Wise Result: आईआईटी में दाखिला लेने वालों की संख्या
- कुल- 18188
- हैदराबाद- 4363 (33.70 प्रतिशत)
- बॉम्बे – 3825 (34.07 प्रतिशत)
- दिल्ली- 4182 (सर्वाधिक 36.78 प्रतिशत)
- रूड़की- 1729
- कानपुर- 1622
- खड़गपुर- 1655
- गुवाहाटी- 812
JEE Advanced Delhi Zone: दिल्ली जोन है सबसे आगे
जेईई एडवांस परीक्षा देने, क्वालीफाई करने वाले और आईआईटी में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या सबसे ज्यादा IIT Delhi Zone से है. यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईआईटी दिल्ली जोन में सबसे बड़ा राज्य, राजस्थान है. आईआईटी दिल्ली जोन में कुल 9 जोन शामिल हैं, जिनमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- BTech Admission 2025: इस राज्य में बीटेक की 70 हजार सीटें खाली, बिना JEE-CUET ऐसे मिलेगा दाखिला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










