BTech में IIT Patna से आगे निकली बंगाल की ये यूनिवर्सिटी, एडमिशन के लिए नहीं देना पड़ता JEE Main

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 12 Apr 2026 4:20 PM

विज्ञापन

जादवपुर यूनिवर्सिटी (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

Jadavpur University: जादवपुर यूनिवर्सिटी में BTech की कई ब्रांच है. यह यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग की पढ़ाई में कई IIT को पीछे छोड़ता है. आइए, जानते हैं इस यूनिवर्सिटी के बार में.

विज्ञापन

Jadavpur University: इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए IITs को देश के सबसे फेमस संस्थानों में गिना जाता है. लेकिन कई स्टेट यूनिवर्सिटी या कॉलेज कई बार IITs को पछाड़ कर आगे निकल जाते हैं. ऐसी ही एक यूनिवर्सिटी पश्चिम बंगाल की है. पश्चिम बंगाल की जादवपुर यूनिवर्सिटी (JU) इंजीनियरिंग की पढ़ाई में कई IITs से भी बेहतर है.

NIRF रैंकिंग में IIT Patna से निकला आगे

वर्ष 2025 की रैंकिंग के अनुसार, इंजीनियरिंग कैटेगरी में IIT Patna 19वें स्थान पर है, जबकि जादवपुर यूनिवर्सिटी 18वें स्थान पर पहुंच गई है. यहां अकैडमिक और रिसर्च पर काफी ध्यान दिया जाता है.

क्या है जादवपुर यूनिवर्सिटी की खासियत?

जादवपुर विश्वविद्यालय कोलकाता, पश्चिम बंगाल में स्थित एक प्रमुख राज्य सरकारी विश्वविद्यालय है, जिसकी स्थापना 1955 में हुई थी. यह संस्थान खासतौर पर अपने मजबूत इंजीनियरिंग और रिसर्च प्रोग्राम्स के लिए जाना जाता है. यहां की पढ़ाई का स्तर इतना बेहतर है कि यह कई बड़े संस्थानों को टक्कर देता है, वहीं छात्रों के बीच इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है.

एडमिशन के लिए नहीं चाहिए JEE Main

जादवपुर यूनिवर्सिटी में BTech कोर्स में एडमिशन के लिए JEE Main की जरूरत नहीं होती है. अब आप सोच रहे होंगे कि यहां किस तरह एडमिशन मिलता है. जादवपुर यूनिवर्सिटी में West Bengal Joint Entrance Examination (WBJEE) के जरिए एडमिशन मिलता है.

बेहद कम फीस में मिलती है इंजीनियरिंग

जादवपुर यूनिवर्सिटी की सबसे बड़ी खासियत इसकी फीस है. यहां BTech की फीस करीब 2,500 से 3,000 प्रति वर्ष है. हालांकि, फीस हर साल बदलती रहती है. ऐसे में एडमिशन लेने से पहले यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट जरूर देख लें. अधिक जानकारी के लिए यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट jadavpuruniversity.in पर जाएं.

Jadavpur University: जादवपुर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट का स्क्रीनशॉट
जादवपुर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट का स्क्रीनशॉट

बीटेक के कौन-कौन सी ब्रांच है?

जादवपुर यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग के कई सारे कोर्स ऑफर किए जाते हैं. इसमें केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकिल इंजीनियरिंग, IT, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, समेत कई ब्रांच उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें- ये हैं भारत के बेस्ट सिविल इंजीनियरिंग कॉलेज, जहां मिलता है करोड़ों का पैकेज

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola