7 हजार रैंक पार फिर भी IIT पटना में कंप्यूटर साइंस! देखें JoSAA राउंड 2 कटऑफ

Updated:
विज्ञापन

IIT पटना (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

IIT Patna CSE Admission 2026: कंप्यूटर साइंस में जनरल कैटेगरी से आने वाले लड़कों के लिए क्लोजिंग रैंक 3305. लड़कियों के लिए 7907 है. जोसा काउंसलिंग राउंड 2 के लिए ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक जारी कर दी गई है.

विज्ञापन

IIT Patna CSE Admission 2026: जोसा काउंसलिंग के दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है. IIT Patna के कंप्यूटर साइंस ब्रांच में दूसरे राउंड की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक देखें अगर तो कहा जा सकता है कि लड़कियों के लिए एडमिशन पाने का सुनहरा मौका है. जहां लड़कों की क्लोजिंग रैंक 3000 के करीब है, वहीं लड़कियों की क्लोजिंग रैंक 7900 तक गई है.

विज्ञापन

IIT Patna में लड़कों की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक देखें

कंप्यूटर साइंस ब्रांच में की बात करें तो जोसा द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, जनरल कैटेगरी से आने वाले लड़कों की ओपनिंग रैंक 2184 है और क्लोजिंग 3305. लड़कियों की ओपनिंग रैंक 6105 और क्लोजिंग रैंक 7907 है. साफ देखा जा सकता है कि लड़कियों की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक में ज्यादा डिफरेंस नहीं है. साथ ही लड़कियों की क्लोजिंग रैंक 7 हजार पार होने से उन्हें एडमिशन के लिए ज्यादा अवसर मिलेंगे जबकि लड़कों के बीच टफ कंप्टीशन है.

महिला रिजर्वेशन का मिला फायदा

फीमेल कोटा के कारण लड़कियों को लड़कों के मुकाबले फायदा मिल रहा है. जहां लड़कों (जेंडर न्यूट्रल) के लिए ओपन कैटेगरी में कंप्यूटर साइंस 3305 रैंक पर ही लॉक हो गया, वहीं लड़कियों को 7907 रैंक पर भी देश के टॉप IIT में से एक IIT पटना में एडमिशन मिल रहा है. IIT पटना के कंप्यूटर साइंस ब्रांच में टफ कंप्टीशन देखने को मिलता है.

IIT Patna CS ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक (2026 के अनुसार)

ब्रांचकैटेगरीओपनिंग रैंकक्लोजिंग रैंक
CSEओपन (जेंडर न्यूट्रल)21843305
CSEओपन (महिला)61057907
CSEओपन (PwD)127127
CSEईडब्ल्यूएस (जेंडर न्यूट्रल)382476
CSEईडब्ल्यूएस (महिला)13401432
CSEओबीसी-एनसीएल (जेंडर न्यूट्रल)9191258
CSEओबीसी-एनसीएल (महिला)30103592
CSEओबीसी-एनसीएल (PwD)5757
CSEएससी (जेंडर न्यूट्रल)326761
CSEएससी (महिला)6421628
CSEएसटी (जेंडर न्यूट्रल)270381
CSEएसटी (महिला)523523

IIT पटना में अन्य जेंडर की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक

अन्य ब्रांच की बात करें तो OBC NCL कैटेगरी में लड़कों के लिए ओपनिंग रैंक 919 है और क्लोजिंग 1258 रही. इसी कैटेगरी में लड़कियों के लिए ओपनिंग रैंक 3010 है और क्लोजिंग 3592. SC में लड़कों की ओपनिंग रैंक 326 है और क्लोजिंग 761 रही. ST कैटेगरी के लिए ओपनिंग रैंक 270 और क्लोजिंग रैंक 381 रही. अधिक जानकारी के लिए जोसा की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं.

कैसे मिलेगा राउंड 2 की काउंसलिंग के बाद एडमिशन?

राउंड-2 में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को 5 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग पूरी करनी होगी. इसके तहत सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करना, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना, वेरिफिकेशन कराना और Freeze, Float या Slide ऑप्शन में से एक चुनना अनिवार्य है. JoSAA की ओर से तीसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट 6 जुलाई 2026 को जारी किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- पिछले साल से बहुत अंतर है! IIT धनबाद की क्लोजिंग रैंक 27 हजार के पार, यहां देखें अन्य ब्रांच का हाल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola