इकलौता IIT जो पढ़ाई और रिसर्च दोनों में है आगे, यहां देखें प्लेसमेंट रिकॉर्ड 

Updated:
विज्ञापन
IIT Madras Admission

IIT मद्रास (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

IIT Madras Admission: IIT मद्रास का प्लेसमेंट रिकॉर्ड देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में गिना जाता है. साथ ही यहां की पढ़ाई भी अच्छी है.

विज्ञापन

IIT Madras Admission: जेईई एडवांस का रिजल्ट जल्द ही आने वाला है. ऐसे में स्टूडेंट्स की नजर बेस्ट आईआईटी पर है कि कौन सा कैंपस चुनें. अगर आप 12वीं के बाद IIT से पढ़ाई करना चाहते हैं तो IIT Madras आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. पढ़ाई से लेकर रिसर्च तक में ये कॉलेज बेस्ट है. 2025 के NIRF Ranking के अनुसार, इंजीनियरिंग कैटेगरी में इस संस्थान को पहला स्थान मिला है. वहीं रिसर्च की कैटेगरी में यह संस्थान दूसरे स्थान पर है.

IIT Madras में कौन-कौन से कोर्स ऑफर किए जाते हैं?

  • एयरोस्पेस इंजीनियरिंग
  • बायोटेक्नोलॉजी
  • केमिकल इंजीनियरिंग
  • केमिस्ट्री
  • सिविल इंजीनियरिंग
  • कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग
  • डाटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • इंजीनियरिंग डिजाइन
  • मैनेजमेंट स्टडीज
  • मेटलर्जी और मटेरियल इंजीनियरिंग

IIT Madras Admission: कैसे लें IIT मद्रास में एडमिशन?

IIT Madras में एडमिशन लेने के लिए 12वीं में पीसीएम (फिजिक्स+केमिस्ट्री+मैथ्स) से अच्छे मार्क्स के साथ पास करना जरूरी है. इसके बाद जेईई मेन और जेईई एडवांस क्लियर करना जरूरी है. जेईई एडवांस में अच्छी रैंक लाने के बाद सभी कैंडिडेट को JoSAA काउंसलिंग में शामिल होना होगा.

IIT Madras Placement: देखें IIT मद्रास का प्लेसमेंट

IIT मद्रास का प्लेसमेंट रिकॉर्ड देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में गिना जाता है. संस्थान में 2024-25 प्लेसमेंट सीजन के दौरान सबसे बड़ा पैकेज 4.3 करोड़ प्रति वर्ष रहा, जिसे ग्लोबल ट्रेडिंग फर्म Jane Street ने ऑफर किया. आधिकारिक प्लेसमेंट रिपोर्ट के अनुसार, बीटेक और ड्यूल डिग्री प्रोग्राम्स में 80% से अधिक छात्रों को प्लेसमेंट मिला, जबकि 25 छात्रों को 1 करोड़ रुपये से अधिक के पैकेज प्राप्त हुए.

IIT-Madras प्लेसमेंट डिटेल (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)
IIT-Madras प्लेसमेंट डिटेल (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

कंप्यूटर साइंस जैसे प्रमुख कोर्सेज में औसत पैकेज 24-29 लाख प्रति वर्ष के बीच रहा, वहीं MBA प्रोग्राम का औसत पैकेज करीब 21 लाख वार्षिक दर्ज किया गया. संस्थान में Apple, Google, Microsoft, Amazon और Qualcomm जैसी बड़ी कंपनियां भर्ती के लिए आती हैं.

यह भी पढ़ें- IIT vs IISc, जानें आपके करियर के लिए कौन सा इंस्टीट्यूट है सबसे बेस्ट

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola