IIT Bombay vs IIT Delhi: CS ब्रांच में कितनी हैं सीटें? जानें क्या है कटऑफ

कॉलेज की सांकेतिक फोटो (Official Website)
IIT Bombay vs IIT Delhi: IIT बॉम्बे और IIT दिल्ली दोनों ही इंजीनियरिंग कैटेगरी में टॉप 3 के लिस्ट में आते हैं. जानें इन दोनों कॉलेजों में कंप्यूटर साइंस ब्रांच की कुल सीटें कितनी हैं.
IIT Bombay vs IIT Delhi: जेईई एडवांस्ड 2026 का रिजल्ट आ चुका है. देश के लाखों जेईई एस्पिरेंट्स का सबसे बड़ा सपना होता है IIT बॉम्बे या IIT दिल्ली में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) ब्रांच पाना. यह दोनों ही कॉलेज (IIT Bombay vs IIT Delhi) भारत के टॉप तकनीकी संस्थान हैं और इनमें एडमिशन मिलना सबसे मुश्किल माना जाता है. अगर आप भी इस साल JoSAA काउंसलिंग में बैठने वाले हैं या इन दोनों में से किसी एक को चुनने का मन बना रहे हैं, तो सबसे पहले आपको यह पता होना चाहिए कि यहां सीएस ब्रांच में कितनी सीटें उपलब्ध हैं.
इन दोनों कॉलेज (IIT Bombay vs IIT Delhi) की रैंकिंग की बात करें तो, IIT बॉम्बे को इंजीनियरिंग कैटेगरी में NIRF रैंकिंग 2025 में 3वां रैंक मिला है. वहीं IIT दिल्ली को 2 रैंक हासिल है. आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी दिल्ली दोनों (IIT Bombay vs IIT Delhi) ही इंस्टीट्यूट कंप्यूटर साइंस ब्रांच के लिए पॉपुलर है.
IIT बॉम्बे में CS ब्रांच की कुल सीटें
आईआईटी बॉम्बे हमेशा से ही जेईई एडवांस्ड के टॉप रैंकर्स की पहली पसंद रहा है. जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) के डेटा के अनुसार, IIT बॉम्बे में 4 साल के बीटेक कंप्यूटर साइंस (CSE) कोर्स के लिए कुल 198 सीटें हैं.
IIT दिल्ली में CS ब्रांच की कुल सीटें
आईआईटी दिल्ली भी पढ़ाई और प्लेसमेंट के मामले में किसी से कम नहीं है और रैंकर्स की दूसरी सबसे बड़ी पसंद है. अगर बात करें यहां के 4 साल के बीटेक कंप्यूटर साइंस कोर्स की, तो यहां कुल 99 सीटें हैं.
IIT बॉम्बे अनुमानित बीटेक कटऑफ
आईआईटी बॉम्बे में एडमिशन पूरी तरह JEE Advanced रैंक पर निर्भर करता है. जिन स्टूडेंट्स की रैंक जितनी अच्छी होती है, उन्हें उतनी ही बेहतर ब्रांच मिलने की संभावना होती है. आमतौर पर टॉप 100 रैंक वाले छात्रों को कंप्यूटर साइंस जैसी ब्रांच मिल जाती है.
| इंजीनियरिंग ब्रांच | जनरल |
| कंप्यूटर साइंस (CSE) | 66 |
| इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 418 |
| मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 1682 |
| एयरोस्पेस इंजीनियरिंग | 2305 |
| केमिकल इंजीनियरिंग | 2405 |
| सिविल इंजीनियरिंग | 4095 |
| मेटालर्जिकल इंजीनियरिंग | 5364 |
IIT दिल्ली बीटेक अनुमानित कटऑफ
आईआईटी दिल्ली में BTech में एडमिशन JEE Main और JEE Advanced एग्जाम के माध्यम से होता है. JEE Advanced के रैंक के आधार पर JoSAA काउंसलिंग के जरिए कॉलेज और ब्रांच अलॉट होती है. इसके अलावा GATE स्कोर के बेसिस पर MTech में एडमिशन मिलता है. नीचे BTech कोर्स के कटऑफ दिए गए हैं.
| इंजीनियरिंग ब्रांच | जेंडर-न्यूट्रल पूल (Gender-Neutral Pool) |
| कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) | 126 |
| कंप्यूटर साइंस (Dual Degree – 5 साल) | 186 |
| मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग | 323 |
| इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 605 |
| इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (पावर एंड ऑटोमेशन) | 823 |
| इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटेशनल मैकेनिक्स | 1103 |
| मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 1862 |
| केमिकल इंजीनियरिंग | 2548 |
| इंजीनियरिंग फिजिक्स | 2565 |
| सिविल इंजीनियरिंग | 4302 |
| बायोकेमिकल इंजीनियरिंग एंड बायोटेक्नोलॉजी | 4999 |
| टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी | 5733 |
यह भी पढ़ें: IIT Guwahati VS NIT Trichy, बीटेक CS ब्रांच के लिए कौन सा कॉलेज बेस्ट?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By स्मिता दे
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










