IIT Guwahati VS NIT Trichy, बीटेक CS ब्रांच के लिए कौन सा कॉलेज बेस्ट?

Updated:
विज्ञापन
IIT Guwahati VS NIT Trichy

AI जेनरेटेड तस्वीर

IIT Guwahati VS NIT Trichy: IIT Guwahati टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में आता है. ये काफी फेमस संस्थान है और यहां का प्लेसमेंट भी अच्छा है. हालांकि, NIT Trichy भी कुछ कम नहीं है. टॉप 10 में आने वाला ये इकलौता NIT है.

विज्ञापन

IIT Guwahati VS NIT Trichy: जेईई एडवांस का रिजल्ट आ गया है, ऐसे में स्टूडेंट्स के मन में इस वक्त एक ही सवाल है कि कौन सी ब्रांच और कौन सा कॉलेज चुनें. बेस्ट संस्थान की जब बात आती है तो IIT Guwahati और NIT Trichy, दोनों का ही नाम सामने आता है. इंजीनियरिंग कॉलेज की रैंकिंग में ये दोनों ही संस्थान टॉप 10 में आते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों में से बेस्ट कौन सा है.

रैंकिंग की बात करें तो इंजीनियरिंग कैटेगरी में IIT Guwahati को 2025 में NIRF Ranking में 7वां स्थान मिला है. वहीं NIT Trichy ने इस कैटेगरी में 9वां स्थान हासिल किया है. IIT गुवाहाटी और NIT Trichy दोनों ही संस्थान का कंप्यूटर साइंस ब्रांच अच्छा माना जाता है.

जानें IIT Guwahati के कंप्यूटर साइंस ब्रांच के बारे में

IIT Guwahati का Computer Science and Engineering (CSE) विभाग 1995 में स्थापित हुआ था. CS यहां की सबसे लोकप्रिय ब्रांच में से एक है. यहां BTech से लेकर MTech और PhD तक के कोर्स ऑफर किए जाते हैं. यहां एडमिशन पाने के लिए स्टूडेंट्स का JEE Advanced परीक्षा पास करना जरूरी है. साथ ही जोसा काउंसलिंग में शामिल होना पड़ता है. IIT Guwahati में CSE की करीब 114 सीट्स हैं. अधिक जानकारी के लिए कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट IIT Guwahati iitg.ac.in पर जाएं.

IIT Guwahati CSE Cut Off: देखें कटऑफ

IIT गुवाहाटी में CSE के लिए जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक आमतौर पर JoSAA काउंसलिंग के अंतिम राउंड में 600 से 700 के बीच रहती है. CSE में सीट हासिल करने के लिए उम्मीदवारों को सामान्यतः JEE Advanced में 180 से 260 अंकों के बीच स्कोर करना पड़ता है.

IIT गुवाहाटी BTech 2025 कट-ऑफ

कोर्सओपनिंग रैंकक्लोजिंग रैंक
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE)504699
डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस8731077
गणित एवं कंप्यूटिंग7401222
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग13991656
इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग17272064
मैकेनिकल इंजीनियरिंग37734381
केमिकल इंजीनियरिंग42895193
एनर्जी इंजीनियरिंग47615804
इंजीनियरिंग फिजिक्स26925805
केमिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी46627273
सिविल इंजीनियरिंग68677921
बायोसाइंसेज एंड बायोइंजीनियरिंग63038813

IIT Guwahati Placement: 90 प्रतिशत है प्लेसमेंट

IIT Guwahati में CSE की प्लेसमेंट सेल में Google, Microsoft, Amazon, Goldman Sachs, Adobe, Uber, Oracle जैसी बड़ी कंपनियां शामिल होती हैं. वर्ष 2024-25 के डाटा के अनुसार, IIT Guwahati के CS ब्रांच को 90 प्रतिशत प्लेसमेंट मिला था, जो अन्य सभी ब्रांच से ज्यादा है. 

IIT Guwaahti की ऑफिशियल वेबसाइट
IIT Guwaahti की ऑफिशियल वेबसाइट से

IIT Guwahati के अन्य ब्रांच का प्लेसमेंट भी शानदार है. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 85.71 प्रतिशत है. वहीं डाटा साइंस और AI में प्लेसमेंट 90.91 प्रतिशत है. EE ब्रांच में प्लेसमेंट 77.78 प्रतिशत है.

जानें NIT Trichy के कंप्यूटर साइंस ब्रांच के बारे में 

NIT Trichy की CSE ब्रांच की गिनती सबसे बेस्ट और हाई कटऑफ वाली ब्रांच में होती है. यहां एडमिशन पाने के लिए स्टूडेंट्स का JEE Main के आधार पर मिलता है. साथ ही जोसा काउंसलिंग में शामिल होना पड़ता है. NIT Trichy में CS ब्रांच में कुल 119 सीट्स हैं. NIT Trichy के बारे में अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट nitt.edu पर जाएं.

NIT Trichy Cut Off: यहां देखें कटऑफ 

NIT Trichy के CSE बीटेक ब्रांच में एडमिशन पाने के लिए जनरल कैटेगरी जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक लगभग 1,000 से 1,500 (Home State) और लगभग 4,000 से 4,500 (Other State) है. 

NIT Trichy BTech 2025 कट-ऑफ

ब्रांचओपनिंग रैंकक्लोजिंग रैंक
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE)5594,463
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE)2,2326,947
इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EEE)4,2099,052
मैकेनिकल इंजीनियरिंग9,00413,628
केमिकल इंजीनियरिंग5,86517,196
सिविल इंजीनियरिंग10,13127,257

NIT Trichy Placement:  96 परसेंट है प्लेसमेंट

NIT Trichy की ऑफिशियल वेबसाइट से
NIT Trichy की ऑफिशियल वेबसाइट से

NIT Trichy की CSE ब्रांच का प्लेसमेंट रिकॉर्ड लगातार शानदार रहा है. विभाग के अनुसार, 2023-24 में CSE प्रोग्राम में 96.9 % का प्लेसमेंट है. यहां प्लेसमेंट ड्राइव में टाटा मोटर्स, बीएचईएल, हनीवेल, Google, Microsoft, Amazon, इंटेल और इंफोसिस जैसी बड़ी कंपनी शामिल होती है. 

यह भी पढ़ें- IIT Madras vs IIT Bombay, कौन सा कॉलेज बनता है टॉपर्स की पहली पसंद

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola