इग्नू में अप्लाई करने का एक और मौका, लास्ट डेट बढ़ी

Updated at : 04 Apr 2026 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
IGNOU Admission 2026

इग्नू (PC- ऑफिशियल वेबसाइट)

IGNOU Admission 2026: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जनवरी 2026 सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ा दी है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इग्नू के नए सेशन में किसी कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे 10 अप्रैल 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

IGNOU Admission 2026: इग्नू ने नए सेशन के लिए एडमिशन के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ा दी है. ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन मोड से पढ़ाई करने वाले छात्र इस मौके का फायदा उठा सकते हैं. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

किस कोर्स के लिए बढ़ाई गई है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट?

जनवरी 2026 सेशन के लिए रिजस्ट्रेशन की लास्ट सभी प्रोग्राम्स के लिए नहीं बढ़ाई गई है. लेकिन सेमेस्टर आधारित कोर्स और सर्टिफिकेट कोर्स इसमें शामिल नहीं है.

आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

उम्मीदवारों को आवेदन करते समय नीचे बताए गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे-

  • हाल की फोटो और सिग्नेचर (प्रत्येक 100 KB से कम)
  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • SC, ST, OBC श्रेणी के कैंडिडेट्स के लिए कैटेगरी सर्टिफिकेट

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं.
  • यहां होमपेज पर Re-registration लिंक पर क्लिक करें.
  • यूजर ID, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड से लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें और कोर्स चुनें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड या प्रिंट कर लें.

फीस रिफंड से जुड़ी जानकारी

एडमिशन कैंसिल करने पर प्रोग्राम फीस का 15% (अधिकतम 2000 रुपये) काटा जाएगा. यदि एडमिशन के 60 दिन बाद कैंसिलेशन किया जाता है, तो कोई रिफंड नहीं मिलेगा. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें, ताकि सभी अपडेट्स की जानकारी मिलती रहे.

यह भी पढ़ें- IIT खड़गपुर में पढ़ने का है सपना? प्लेसमेंट के बारे में पहले जान लें ये बातें

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola