Bihar 11th Admission 2025: बिहार बोर्ड 11वीं में एडमिशन की तारीख बढ़ी, इस दिन तक अपलोड कर सकते हैं डॉक्यूमेंट्स

Published by : Ravi Mallick Updated At : 29 Jun 2025 8:17 PM

विज्ञापन

Bihar 11th Admission 2025 : बिहार बोर्ड 11वीं में एडमिशन

Bihar 11th Admission 2025: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा पास होने के बाद 11वीं में एडमिशन का अंतजार कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. बिहार बोर्ड ने कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए डिटेल्स अपलोड करने की तारीख बढ़ा दी है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से OFSS पोर्टल पर एडमिशन के लिए डिटेल्स अपलोड किए गए हैं.

विज्ञापन

Bihar 11th Admission 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए डिटेल्स अपलोड करने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है. यह फैसला इसलिए लिया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र समय पर आवेदन कर सकें और किसी को मौका चूकने का डर न रहे. बिहार बोर्ड की ओर से सभी इंटर कॉलेजों और स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे OFSS पोर्टल ofssbihar.in पर जरूरी जानकारी सही समय पर अपलोड करें ताकि मेरिट लिस्ट जारी करने में कोई समस्या न हो.

Bihar 11th Admission 2025: ऐसे करें आवेदन

बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट में नामांकन की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए OFSS यानी Online Facilitation System for Students पोर्टल शुरू किया है. आवेदन के दौरान अपने दस्तावेज जैसे 10वीं का मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो और पहचान पत्र तैयार रखें. आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा. इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले ofssbihar.in पर जाएं.
  • वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • मोबाइल नंबर, ईमेल और जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें.
  • 11वीं में एडमिशन का आवेदन फॉर्म भरें.
  • अपने पसंद के स्कूल या कॉलेज का चुनाव करें.

BSEB ने दी जानकारी

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जरूरी

छात्रों के आवेदन भरने के बाद बिहार बोर्ड मेरिट लिस्ट जारी करेगा. मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को उनके पसंद के स्कूल या कॉलेज में सीट अलॉट की जाएगी. अगर किसी कारणवश पहले राउंड में सीट नहीं मिलती है तो बाद में सेकंड या थर्ड राउंड में मौका दिया जाएगा. सीट कन्फर्म होने के बाद छात्र को संबंधित स्कूल या कॉलेज में जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना होगा. बिहार बोर्ड हर साल लाखों छात्रों को इंटरमीडिएट में दाखिले का मौका देता है.

Central Government Job 2025: 12वीं पास को मिलेगी केंद्रीय विभागों में नौकरी, यहां तुरंत करें आवेदन

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन