Central Government Job 2025: 12वीं पास को मिलेगी केंद्रीय विभागों में नौकरी, यहां तुरंत करें आवेदन
Published by : Ravi Mallick Updated At : 27 Jun 2025 9:30 PM
Central Government Job 2025 SSC CHSL
Central Government Job 2025: केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मंत्रालयों और सरकारी विभागों में जल्द ही कई खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी. खास तौर पर 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह बेहतरीन अवसर है क्योंकि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) हर साल कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा आयोजित करता है.
Central Government Job 2025: केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले मंत्रालयों और सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्तियां होने वाली है. 12वीं पास कैंडिडेट्स की भर्ती के लिए हर साल स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा आयोजित की जाती है. इस बार एसएससी सीएचएसएल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाना होगा.Central Government Job 2025: 12वीं पास को मिलेगी केंद्रीय विभागों में नौकरी, यहां तुरंत करें आवेदन
Central Government Job 2025: केंद्र सरकार के मंत्रालयों में वैकेंसी
इस परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में लोअर डिवीजन क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत कई पदों पर भर्ती की जाती है. वर्ष 2025 की भर्ती प्रक्रिया के लिए एसएससी ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन करें ताकि किसी तरह की परेशानी न हो.
SSC CHSL 2025 ऐसे करें आवेदन
- SSC CHSL 2025 भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा.
- वहां पर उन्हें रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करना होगा और आवेदन फॉर्म भरना होगा.
- आवेदन के दौरान अपने सभी जरूरी दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो पहले से तैयार रखें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद एक बार उसे अच्छी तरह जांच लें और सबमिट कर दें.
परीक्षा पैटर्न
SSC CHSL परीक्षा तीन चरणों में होती है. पहला चरण कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होता है जिसमें जनरल नॉलेज, इंग्लिश, रीजनिंग और मैथ्स जैसे विषयों से सवाल पूछे जाते हैं. दूसरा चरण डिस्क्रिप्टिव पेपर का होता है जिसमें अभ्यर्थियों को निबंध या पत्र लेखन करना होता है.
तीसरा चरण स्किल टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट होता है जो चयनित उम्मीदवारों की दक्षता जांचने के लिए लिया जाता है. परीक्षा की तैयारी के लिए पिछले साल के प्रश्न पत्रों और मॉक टेस्ट का सहारा लिया जा सकता है जिससे उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न का अंदाजा मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










