Best Women Engineering Colleges: ये हैं भारत के 5 बेस्ट महिला इंजीनियरिंग कॉलेज, जानिए कैसे मिलेगा दाखिला
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 06 Jul 2025 5:02 PM
Best Women Engineering Colleges
Best Women Engineering Colleges: जेईई परीक्षा का रिजल्ट आ गया है. जोसा काउंसलिंग चल रही है. ऐसे में छात्रों की नजर बेहतरीन इंजीनियरिंग कॉलेज तलाश रही है. आज हम आपको महिलाओं के लिए बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज के बारे में बताएंगे-
Best Women Engineering Colleges: जेईई मेन और जेईई एडवांस 2025 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है. वहीं अब IIT, NIT व अन्य सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के लिए जोसा काउंसलिंग चल रही है. ऐसे में छात्र लगातार एनआईटी और अन्य सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की तलाश कर रहे हैं. आज हम आपको बताएंगे भारत के 5 बेस्ट महिला इंजीनियरिंग कॉलेज के नाम और यहां दाखिला कैसे मिलता है.
इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय
इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय (Indira Gandhi Delhi Technical University for Women) प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक है. NIRF Ranking 2023 के अनुसार, इस कॉलेज को इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीच 151-200 बैंड में स्थान मिला है. IGDTUW कॉलेज से बीई और बीटेक कोर्सेज के लिए JEE Main परीक्षा का स्कोर अनिवार्य है.
एपीजे अब्दुल कलाम महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, दरभंगा
एपीजे अब्दुल कलाम महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, दरभंगा (Dr.APJ Abdul kalam women’s Institute of Technology) भी प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में से एक है. इस कॉलेज की स्थापना 2004 में हुई थी. इस कॉलेज में आईटी, कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग (सीएस) और जैव सूचना विज्ञान जैसे कोर्सेज की डिग्री दी जाती है.
बनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान
बनस्थली विद्यापीठ इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए काफी फेमस है. यह संस्थान राजस्थान के बनस्थली में स्थित है. देश के कई राज्य से छात्र यहां आकर पढ़ाई करते हैं. यहां BE/BTech के कई कोर्सेज हैं, जिनमें करीब 1000 सीटें हैं. बनस्थली विद्यापीठ दाखिले के लिए वनस्थली विद्यापीठ एप्टीट्यूड टेस्ट आयोजित करता है.
विष्णु इंजीनियरिंग कॉलेज फॉर वुमेन, भीमावरम
विष्णु इंजीनियरिंग कॉलेज फॉर वुमेन, भीमावरम में बीटेक, एमटेक और MBA कार्यक्रम उपलब्ध हैं. यहां के बीटेक कार्यक्रम में लैटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश मिलता है. वहीं एमटेक कोर्सेज में प्रवेश के लिए GATE और PGECET स्कोर होना चाहिए.
रवींद्र कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर वुमेन
रवींद्र कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर वुमेन को NAAC मूल्यांकन में 3.45/4 CGPA स्कोर करके A+ ग्रेड मिला है. बीटेक कोर्सेज में दाखिले के लिए ये कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम आयोजित करता है. यहां के बीटेक कोर्सेज की फीस लगभग 1.72 लाख रुपये है.
यह भी पढ़ें- UPSC Recruitment 2025: वैज्ञानिक और स्पेशलिस्ट के विभिन्न पदों पर यूपीएससी ने निकाली भर्ती, नोट कर लें अंतिम तारीख
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










