NIRF रैंकिंग में नंबर 1 है ये IIM, जानें कैसे मिलेगा यहां एडमिशन

Updated at : 01 Apr 2026 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
IIM Ahmedabad MBA Admission

कॉलेज बैकग्राउंड और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

IIM Ahmedabad MBA Admission: आईआईएम अहमदाबाद में एमबीए कोर्स में एडमिशन लेने के लिए CAT एग्जाम पास करना पड़ता है. यहां थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल एक्सपोजर और लीडरशिप स्किल्स का नॉलेज भी मिलता है.

विज्ञापन

IIM Ahmedabad MBA Admission: अगर आप भारत के टॉप मैनेजमेंट कॉलेज में पढ़ने का सपना देख रहे हैं, तो इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM), अहमदाबाद का नाम सबसे पहले आता है. केस-स्टडी बेस्ड एजुकेशन सिस्टम, बेहतरीन फैकल्टी और शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड के कारण IIM अहमदाबाद हर साल हजारों छात्रों का सपना बन जाता है. मैनेजमेंट के फील्ड में इस इंस्टीट्यूट को NIRF रैंकिंग 2025 में नंबर 1 रैंक मिला है. आइए जानते हैं कि आईआईएम अहमदाबाद में MBA कोर्स के (IIM Ahmedabad MBA Admission) लिए क्या एडमिशन प्रोसेस है. 

कोर्स डिटेल्स 

IIM अहमदाबाद में मैनेजमेंट के सेक्टर में कई करियर ऑरिएंटेड कोर्स उपलब्ध है. नीचे कोर्स की डिटेल्स देख सकते हैं- 

  • PGPX (एग्जीक्यूटिव एमबीए)
  • MBA-FABM
  • Blended MBA इन बिजनेस एनलिटिक्स एंड AI
  • MBA-BPGP
  • MBA

IIM Ahmedabad MBA Admission: एडमिशन प्रोसेस 

आईआईएम अहमदाबाद में MBA कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होने चाहिए. साथ ही CAT एग्जाम पास करना जरूरी है. CAT परीक्षा के स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाता है. शॉर्टलिस्ट होने के बाद AWT (एनालिटिकल राइटिंग टेस्ट) एग्जाम और इंटरव्यू देना पड़ता है. 

MBA के लिए ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले CAT की ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं. 
  • New Candidate Registration पर क्लिक करें. 
  • लॉगिन करने के बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फिर सभी डॉक्यूमेंट को अपलोड करें. 
  • अब ऑनलाइन के माध्यम से फीस जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें. 

प्लेसमेंट स्ट्रक्चर 

2025 में IIM Ahmedabad में PGP ब्रांच के 395 स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर मिले. साथ ही इस ब्रांच का हाईएस्ट पैकेज 1.1 करोड़ का देखा गया है. Goldman Sachs, HSBC, JP Morgan, Morgan Stanley और Deloitte जैसी टॉप कंपनी यहां स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आते हैं.  

यह भी पढ़ें: देश की 10वीं सबसे बेस्ट यूनिवर्सिटी में कैसे लें एडमिशन? जानें पूरा प्रोसेस

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola