Best BTech College: JEE टॉपर्स की पहली पसंद है ये कॉलेज, 1 करोड़ का पैकेज, Google में प्लेसमेंट
Published by : Ravi Mallick Updated At : 02 Jun 2025 5:21 PM
Best BTech College IIT Bombay
Best BTech College: जेईई एडवांस्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. टॉप कॉलेज में एडमिशन के लिए काउंसलिंग शुरू होने वाली है. इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने से पहले बेस्ट कॉलेज के बारे में जरूर जान लें. पिछले साल JEE Advanced में टॉप करने वाले 100 में 72 छात्रों ने एक ही कॉलेज को चुना था.
Best BTech College: आईआईटी कानपुर की तरफ से जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट (JEE Advanced Result 2025) जारी कर दिया गया है. टॉप कॉलेज में एडमिशन के लिए कल यानी 3 जून 202 से काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने से पहले बेस्ट कॉलेज के बारे में जरूर जान लें. पिछले साल JEE Advanced में टॉप करने वाले 100 में 72 छात्रों ने एक ही कॉलेज को चुना था. आइए इस कॉलेज के बारे में विस्तार से जानते हैं.
Best BTech College: बेस्ट बीटेक कॉलेज कैसे सर्च करें?
इंजीनियरिंग में करियर बनाने के लिए IIT JEE क्रैक करने के बाद छात्र टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में BTech Course में एडमिशन लेते हैं. बेस्ट बीटेक कॉलेज के जानने के लिए उसके प्लेसमेंट रिकॉर्ड और फैकल्टी डिटेल्स देख सकते हैं. NIRF Ranking में शानदार रैंक हासिल करने वाला IIT Bombay सभी जेईई टॉपर्स की पहली पसंद बन चुका है.
IIT Bombay Admission: आईआईटी बॉम्बे में एडमिशन
पिछले साल जेईई एडवांस में टॉप करने वाले सभी 10 स्टूडेंट्स ने आईआईटी बॉम्बे के बीटेक इन कंप्यूटर साइंस में प्रवेश लिया था. इसी प्रकार टॉप 25 में से 24 विद्यार्थियों ने और टॉप 100 टॉपर्स में से 72 अभ्यर्थियों ने आईआईटी बॉम्बे का चुनाव किया था.
देशभर में टॉप 1000 हजार रैंक प्राप्त करने वालों में से कुल 246 स्टूडेंट्स ने आईआईटी बॉम्बे को चुना था. पिछले साल आईआईटी बॉम्बे में 75 प्रतिशत प्लेसमेंट दर्ज किया गया था. 22 स्टूडेंट्स ने 1 करोड़ से अधिक का पैकेज प्राप्त किया था.
NIRF Ranking 2024: आईआईटी बॉम्बे को रैंक 3
एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 के अनुसार आईआईटी बॉम्बे को शानदार रैंक प्राप्त है. टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में इसे रैंक 3 मिला है. पिछले कई सालों से ये कॉलेज देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में शामिल है. कॉलेज ने सत्र 2023-24 के लिए अपना प्लेसमेंट की जानकारी साझा की थी.
आईएएस टॉपर की शादी BPSC टॉपर से, दोनों की डिग्रियां जानकर हो जाएंगे हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










