Best BTech College: बीटेक कंप्यूटर साइंस के लिए बेस्ट कॉलेज, Google में प्लेसमेंट, 1.20 करोड़ का हाईएस्ट पैकेज

Published by : Ravi Mallick Updated At : 22 Apr 2025 10:56 AM

विज्ञापन

Best BTech College in UP

Best BTech College: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. यूपी बोर्ड इंटर का रिजल्ट (UP Board Inter Result 2025) जारी होने के बाद कॉलेज एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. ऐसे में यहां यूपी के एक कैसे कॉलेज के बारे में बता रहे हैं जो कंप्यूटर साइंस ब्रांच के लिए बेस्ट है.

विज्ञापन

Best BTech College for Computer Science: कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड जरूर चेक कर लेना चाहिए. Google और Microsoft जैसी टॉप कंपनियों में नौकरी पाना हर छात्र का सपना होता है.में इस कड़ी में यहां उत्तर प्रदेश के एक ऐसे कॉलेज के बारे में बता रहे हैं जिसका नाम Google जैसी कंपनी में प्लेसमेंट कराने के लिए ही मशहूर है.

Best BTech College for Computer Science: कंप्यूटर साइंस के लिए बेस्ट कॉलेज

इंजीनियरिंग कोर्स में कई ब्रांच होते हैं. इनमें सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाला ब्रांच कंप्यूटर साइंस है. कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करने के लिए 12वीं के बाद BTech CSE कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं. बीटेक कंप्यूटर साइंस के लिए यूपी के प्रयागराज में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT Allahabad) का नाम सबसे ऊपर आता है.

IIIT Allahabad में कैसे लें एडमिशन?

IIIT इलाहाबाद में बीटेक कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को पहले JEE Main परीक्षा पास करनी होगी. जेईई मेन स्कोर के आधार पर यहां दाखिला ले सकते हैं. उम्मीदवारों को JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से सीटें आवंटित की जाती हैं.

IIIT Allahabad Admission 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

IIIT Allahabad Placement Record: शानदार प्लेसमेंट देता है ये कॉलेज

आईआईआईटी इलाहाबाद कैंपस प्लेसमेंट में कई IITs और IIMs को पीछे छोड़ चुका है. इस कॉलेज के कई छात्रों को Google और Microsoft जैसी कंपनियों में प्लेसमेंट मिला है. . यहां का प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार है. इस कॉलेज में हाईएस्ट प्लेसमेंट 1.20 करोड़ रुपये का देखा गया है.

साल 2023 में 150 से ज्यादा कंपनियों से इस कॉलेज में प्लेसमेंट ऑफर्स आए थे. साल 2022 की बात करें तो यहां 270 से ज्यादा कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आई थीं. यहां Google, Microsoft के साथ-साथ Samsung, Apple और PayTM जैसी कंपनियों से भी जॉब ऑफर आते हैं.

ये भी पढ़ें: 12वीं के बाद यूपी की इन 5 यूनिवर्सिटी में लें एडमिशन, कम फीस के साथ प्लेसमेंट भी अच्छा

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola