AISSEE Admit Card 2025: सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए एडमिट कार्ड यहां करें डाउनलोड, जानें कब होगी परीक्षा

Published by : Ravi Mallick Updated At : 19 Mar 2025 5:15 PM

विज्ञापन

AISSEE Admit Card 2025

AISSEE Admit Card 2025: सैनिक स्कूल में क्लास 6 और 9 में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी होने वाला है. बता दें कि परीक्षा को अब ज्यादा समय नहीं बचा है.

विज्ञापन

AISSEE Admit Card 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी होने वाला है. ऐसे में सैनिक स्कूल में क्लास 6 और 9 में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट- exams.nta.ac.in और aissee2025.ntaonline.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी.

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 23 जनवरी 2025 तक का समय दिया गया था. इसके लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड जारी होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स से इसे डाउनलोड कर सकेंगे.

Bihar Board 12th Result 2025 LIVE Updates

AISSEE Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड

स्टेप 1: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in या aissee2025.ntaonline.in पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Latest updates पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब Download AISSEE 2025 Class 6 & 9 Admit Card के लिंक पर जाएं.
स्टेप 4: यहां Download Hall Ticket के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 5: अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
स्टेप 6: सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
स्टेप 7: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें.

Sainik School Entrance Exam Date: सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम की तारीख

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम (AISSEE 2025) का आयोजन 5 अप्रैल 2025 को होगा. एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्रों की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप पहले ही जारी की जा चुकी है. ऐसे में परीक्षार्थी एग्जाम सेंटर की डिटेल्स चेक कर सकते हैं.

सैनिक स्कूल में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक होगा. वहीं, कक्षा 9वीं के लिए प्रवेश परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी. ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें.

ये भी पढ़ें: Career options after 12th: इन विषयों का चयन कर आप अपना भविष्य बेहतर बना सकते हैं

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola