CUET UG 2026 नहीं हुआ क्लियर? निराश न हों, एडमिशन के लिए अभी भी खुले हैं कई रास्ते
स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)
CUET UG 2026 में शामिल नहीं हो पाए छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है. कई विश्वविद्यालय CUET के बिना भी मेरिट या अपनी प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला देते हैं. इसके अलावा छात्र स्किल-बेस्ड, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स करके अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं और रोजगार के अवसर बढ़ा सकते हैं.
CUET UG 2026 परीक्षा के जरिए देश के लाखों छात्रों को ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन मिलता है. हालांकि, कुछ छात्र ऐसे भी होते हैं जो किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो पाते हैं या उनका रिजल्ट अच्छा नहीं गया होता है. ऐसी स्थिति में निराश होने की जरूरत नहीं है. देश में कई ऐसे ऑप्शन मौजूद हैं जिनके जरिए छात्र अपनी हायर एजुकेशन जारी रख सकते हैं.
CUET के बिना भी इन यूनिवर्सिटीज में मिल सकता है एडमिशन
CUET UG में शामिल नहीं होने वाले छात्रों के लिए सबसे पहला ऑप्शन उन यूनिवर्सिटी में आवेदन करना है, जो CUET स्कोर के आधार पर एडमिशन नहीं देते हैं. देश की कई प्राइवेट, डीम्ड और स्टेट यूनिवर्सिटी अपनी अलग प्रवेश परीक्षा आयोजित करती हैं या मेरिट के आधार पर एडमिशन देती हैं. Shiv Nadar University, Karnavati University आदि यूनिवर्सिटीज अपना खुद का एंट्रेंस एग्जाम कराती हैं. इनके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं.
सीटें खाली रहने पर खुल सकती है एडमिशन विंडो
कई कॉलेज और यूनिवर्सिटी में हर साल कुछ सीटें खाली रह जाती हैं. ऐसे मामलों में संस्थान अतिरिक्त एडमिशन राउंड या आवेदन की नई विंडो खोल सकते हैं. इसलिए जिन छात्रों का CUET छूट गया है, उन्हें विभिन्न विश्वविद्यालयों की वेबसाइट और एडमिशन नोटिफिकेशन पर नजर बनाए रखनी चाहिए. कुछ संस्थान लेट एडमिशन या स्पॉट एडमिशन की सुविधा भी देते हैं, जिससे छात्रों को एक और मौका मिल सकता है. कई बार सीट खाली रहने पर आखिरी राउंड के लिए कटऑफ भी घटा दी जाती है, ऐसे में आप अप्लाई कर सकते हैं.
डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स भी हैं बेहतर विकल्प
यदि छात्र कोई छात्र किसी फील्ड में खास स्किल्स हासिल करना चाहते हैं तो वे डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स का ऑप्शन चुन सकते हैं. इन कोर्सों की अवधि सामान्य डिग्री कोर्स की तुलना में कम होती है और इनमें रोजगारपरक स्किल्स पर ज्यादा फोकस किया जाता है.
ऐसे कोर्स छात्रों को कम समय में इंडस्ट्री-रेडी बनाने में मदद कर सकते हैं. डिजिटल मार्केटिंग, डेटा एनालिटिक्स, ग्राफिक डिजाइन, वेब डेवलपमेंट, AI और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में कई सर्टिफिकेट और डिप्लोमा प्रोग्राम उपलब्ध हैं.
स्टेट यूनिवर्सिटी के ऑप्शन खुले हैं
कई स्टेट यूनिवर्सिटी केवल CUET पर निर्भर नहीं हैं. वे अपना खुद का एंट्रेंस एग्जाम कराते हैं. पटना यूनिवर्सिटी, लखनऊ यूनिवर्सिटी, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा, डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ जैसी कई स्टेट यूनिवर्सिटी हैं, जो कई कोर्सेज के लिए खुद का एंट्रेंस एग्जाम कंडक्ट कराती हैं. कई स्टेट यूनिवर्सिटी तो 10+2 के मार्क्स पर भी एडमिशन देती है.
ऑनलाइन डिग्री और ओपन यूनिवर्सिटी भी बन सकती हैं सहारा
CUET छूटने की स्थिति में ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम और ओपन यूनिवर्सिटी भी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकते हैं. इन संस्थानों में लचीले तरीके से पढ़ाई करने की सुविधा मिलती है.
- IGNOU के ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम
- विभिन्न राज्य ओपन यूनिवर्सिटीज
- मान्यता प्राप्त ऑनलाइन डिग्री प्लेटफॉर्म
इन माध्यमों से छात्र अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं या स्किल डेवलपमेंट पर भी ध्यान दे सकते हैं.
यह भी पढ़ें- DU पीजी एडमिशन में सीट एक्सेप्ट करने का तरीका, जानें हर स्टेप्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










