बड़हिया में बेलगाम कार का कहर, नाना-नतनी को मारी टक्कर, चालक फरार

Updated:
विज्ञापन
रेफरल अस्पताल में  इलाजरत घायल

रेफरल अस्पताल में इलाजरत घायल

लखीसराय जिले के बड़हिया में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे नाना और उनकी नतनी को कुचल दिया. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है.

विज्ञापन

बड़हिया(लखीसराय) से शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट

Car Accident: लखीसराय जिले के बड़हिया नगर स्थित लोहिया चौक के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल जा रहे नाना और उनकी नतनी को कुचल दिया. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल बड़हिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल नाना को लखीसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

इलाज के लिए स्टेशन जा रहे थे नाना-नतनी

जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या-13 निवासी 50 वर्षीय ललन यादव अपनी नतनी पीहू कुमारी को इलाज के लिए पटना ले जाने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन जा रहे थे. इसी दौरान पटना की ओर से तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित कार पहले सड़क किनारे स्थित एक दुकान से टकराई और फिर दोनों को अपनी चपेट में ले लिया.

नाना की हालत गंभीर, बच्ची का इलाज जारी

हादसे में ललन यादव के सिर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं पीहू कुमारी का इलाज बड़हिया रेफरल अस्पताल में चल रहा है.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

Car Accident: घटना की सूचना मिलते ही बड़हिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी.

लगातार हादसों से लोगों में नाराजगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि लोहिया चौक पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अब तक यातायात नियंत्रण के लिए कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई है. ग्रामीणों ने प्रशासन से यहां स्पीड ब्रेकर बनाने और ट्रैफिक नियंत्रण के स्थायी इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लग सके.


Also Read: बिहार के 24 जिलों में आज गरज-चमक के साथ होगी तेज बारिश, 50 KMPH की रफ्तार से हवा चलने की संभावना


विज्ञापन
Pintu Pranav

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola