ePaper

Jharkhand Assembly By-Election 2020 : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सीएम हेमंत सोरेन पर साधा निशाना, कही ये बात

Updated at : 23 Oct 2020 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Assembly By-Election 2020 : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सीएम हेमंत सोरेन पर साधा निशाना, कही ये बात

Jharkhand Assembly By-Election 2020 : दुमका (आनंद जायसवाल) : झारखंड विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी जंग जारी है. केंद्रीय मंत्री व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर इस धरती का राजनीतिक उपयोग करने का आरोप लगाया है. श्री मुंडा ने कहा कि दुमका विधानसभा उपचुनाव के लिए क्षेत्र की जनता के पास सबसे अहम प्रश्न यही है कि मुख्यमंत्री बनकर हेमंत सोरेन ने ये सीट को क्यों छोड़ी, जबकि प्रशासनिक दृष्टिकोण से राजधानी रांची के बाद उपराजधानी एवं संताल परगना व दामिन इ कोह का मुख्यालय होने की वजह से यह सीट अधिक महत्वपूर्ण थी. श्री मुंडा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि राज्य में स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. आपराधिक घटनायें थम नहीं रही हैं. कुछ घटनायें तो इसी संताल परगना में हुईं. आज यहां के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. ऐसा लगता है कि उपराजधानी के महत्व को न समझ पाने की वजह से ऐसा हो रहा है.

अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से इस क्षेत्र की उपेक्षा की गयी है, जबकि राजनीतिक दृष्टि से पूरा उपयोग हुआ. राजनीतिक तौर पर तो इसे उपजाऊ बनाया गया, लेकिन इसकी ऊर्वरा शक्ति को कमजोर करने का काम किया गया. कीटनाशक व कृत्रिम खाद डालकर अपने लिए उपजाऊ बनाकर इसकी मिट‍्टी का चरित्र बदल दिया गयी. यह बहुत ही दुभार्ग्यपूर्ण है.

Also Read: अब मेडिकल कॉलेजों की मान्यता खत्म करने पर तुला केंद्र : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

अन्य चीजों में भी ह्रास के संकेत मिल रहे हैं. लगातार उपेक्षा का दंश झेलने को यह क्षेत्र मजबूर है. दुमका-देवघर रोड की क्या स्थिति है? हमसे अधिक इस क्षेत्र की जनता जानती है. रख-रखाव के अभाव में सड़क बदहाल है.

Also Read: Jharkhand By Election 2020 : भाजपा का अरोप, दुमका से झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन ने तथ्य छुपाये, हो कार्रवाई

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola