Jharkhand Assembly By-Election 2020 : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सीएम हेमंत सोरेन पर साधा निशाना, कही ये बात

Jharkhand Assembly By-Election 2020 : दुमका (आनंद जायसवाल) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने दुमका विधानसभा उपचुनाव को लेकर दुमका के मोरटांगा, सरवा, जवाडीह एवं बेदिया गांव में जनसभा को संबोधित किया. श्री प्रकाश ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार बनने के बाद झारखंड में जिस तरह से आदिवासियों के ऊपर अत्याचार बढ़ा है, उससे प्रतीत होता है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा आदिवासी विरोधी पार्टी है.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार की सुविधाओं-योजनाओं को राज्य की सरकार पहुंचने नहीं दे रही है. प्रदेश में हत्याएं बढ़ गई हैं. प्रतिदिन 5 हत्याएं हो रही हैं. राज्य में बहन-बेटियां सुरक्षित नही हैं. आये दिन बच्चियों के साथ दुष्कर्म-हत्या जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं. हेमंत सरकार के इस कार्यकाल में अब तक लगभग 1200 दुष्कर्म की घटनायें हो चुकी हैं.
श्री प्रकाश ने कहा कि दुमका विधानसभा की जनता कमर कस चुकी है. झामुमो की इस चुनाव में हार के बाद सत्ता से विदाई तय है. दुमका की जनता अपना मन भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बना चुकी है. सांसद सुनील सोरेन ने सोरेन परिवार पर हमला करते हुए कहा कि संताल परगना में सिर्फ एक परिवार राज करने में लगा है. पर, इस बार दुमका की जनता सोरेन परिवार के सदस्य को दुमका से हराकर बाहर का रास्ता दिखायेगी.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए