Jharkhand Crime News: धनबाद में 10 मवेशी लदे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा, दर्जन भर लोग हिरासत में
Published by : Sameer Oraon Updated At : 18 Oct 2022 1:50 PM
धनबाद के गोविंदपुर-साहेबगंज मुख्य सड़क पर सोमवार की देर रात लगभग दो बजे पूर्वी टुंडी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मवेशियों से लदे 10 ट्रकों को पकड़ा. जबकि सात ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले.
धनबाद: धनबाद के गोविंदपुर-साहेबगंज मुख्य सड़क पर भूतगड़िया के पास सोमवार की देर रात लगभग दो बजे पूर्वी टुंडी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मवेशियों से लदे 10 ट्रकों को पकड़ा. मौके पर पुलिस ने जबकि इस कार्य में संलिप्त तीन ट्रक चालकों समेत दर्जन लोगों को भी हिरासत में लिया है. जबकि सात ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले.
सभी ट्रकों में मवेशी ठूस-ठूस कर भरे हुए थे. जिसमें भैंस, दूधारू गाय ,बछड़े शामिल हैं. भारी संख्या में मवेशी लदे रहने के कारण उनकी गिनती नहीं हो पाई है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि सभी दस ट्रकों को मिलाकर लगभग 150 की संख्या में मवेशी हैं. इतने अधिक मवेशियों की संख्या रहने के कारण पुलिस को घंटों पूर्वी टुंडी थाना में ट्रकों को खड़ा रखना पड़ा. पुलिस ने गंगा गौशाला कतरास में इसे भेजने की कोशिश की मगर कहा गया कि गंगा गौशाला को रिफ्यूज कर दिया गया है इसलिए हम नहीं ले सकते. जिसके बाद पुलिस मवेशियों को कौवाबांध भेजने की तैयारी कर रही है.
इस वारदात में पकडे़ गये एक व्यक्ति ने बताया कि सभी दूधारू पशु है जिसे बिहार के आरा से कुमारधुबी ले जाया जा रहा था. इस मामले पर पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी कुलदीप राज टोप्पो ने बताया कि पकडे़ गये पशुओं को मेडिकल जांच करवाकर गौशाला को सुपुर्द कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










