धनबाद: अधिवक्ता ने बार एसोसिएशन से हेयर ट्रांसप्लांट के लिए मांगे 1.5 लाख रुपये, कहा टकला कहकर चिढ़ाते हैं लोग

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Oct 2023 8:18 AM

विज्ञापन

सिविल कोर्ट के एक वकील ने बार एसोसिएशन को पत्र लिखकर मेडिकल अलाउंस के रूप में डेढ़ लाख रुपए देने की प्रार्थना की है. अधिवक्ता का यह पत्र वकीलों के वाट्सएप्प ग्रुप में वायरल हो रहा है. इसकी चर्चा अधिवक्ताओं के बीच जोरों पर है.

विज्ञापन

नित्या नन्द साव, धनबाद : सिविल कोर्ट के एक वकील ने बार एसोसिएशन को पत्र लिखकर मेडिकल अलाउंस के रूप में डेढ़ लाख रुपए देने की प्रार्थना की है. अधिवक्ता का यह पत्र वकीलों के वाट्सएप्प ग्रुप में वायरल हो रहा है. इसकी चर्चा अधिवक्ताओं के बीच जोरों पर है. सिविल कोर्ट के एक अधिवक्ता के लेटर पैड से जारी एक पत्र में कहा गया है कि वह पिछले दो बार से बार एसोसिएशन का चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन उन्हें दोनों बार हार मिली है. इस कारण वह तनाव में रहते हैं. इसी वजह से उनके बाल झड़ने लगे हैं. कोर्ट के अन्य अधिवक्ता उन्हें गंजा और टकला कहकर चिढ़ाते हैं, इसलिए वह अपने सिर पर बालों का प्रत्यारोपण करवाना चाहते हैं इसके लिए उन्हें डेढ़ लाख रुपए दिये जाये.

इस पत्र के आलोक में उक्त अधिवक्ता से पूछने पर उन्होंने कहा कि बालों के प्रत्यारोपण के लिए उन्होंने बार एसोसिएशन को ना तो पत्र लिखा है और ना ही पैसों की मांग की है. उनके प्रतिद्वंदी एक दूसरे अधिवक्ता ने उनके साइन और पैड का गलत इस्तेमाल कर यह पत्र लिखा है और उसे वायरल भी कर दिया है. यह बात बार एसोसिएशन में लगे सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो चुकी है. इस संबंध में जब बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सहाय से जानकारी ली गयी, तो उन्होंने घटना की पुष्टि नहीं की. वहीं दूसरी ओर उक्त अधिवक्ता ने बार के महासचिव जितेंद्र कुमार को पत्र लिखकर दूसरे अधिवक्ता के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है.

Also Read: धनबाद : बैंकों से 467 छात्रों ने एजुकेशन लोन लेकर 13 करोड़ रुपये बैंक को नहीं लौटाया

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola