Madhupur By Election 2021 LIVE : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच मधुपुर उपचुनाव संपन्न, प्रत्याशियों की किस्मत EVM में लॉक, 2 मई को काउंटिंग

Updated:
विज्ञापन

Madhupur By Election 2021 LIVE : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच मधुपुर विधानसभा उपचुनाव संपन्न हो गया. प्रत्याशियों की किस्मत इवीएम में लॉक हो गयी. 2 मई को वोटों की गिनती होगी. आज उपचुनाव में हर वर्ग के वोटरों में उत्साह दिखा. मधुपुर शहरी क्षेत्र के एक बूथ पर पीठासीन पदाधिकारी कोरोना पाॅजिटिव पाये गये. इसके बाद बूथ को सैनिटाइज करने के बाद दोबारा वोटिंग शुरू हुई. सुरक्षा के कड़े प्रबंध के बीच सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हुई थी और शाम छह बजे तक मतदान हुआ.

विज्ञापन

2 मई को होगी काउंटिंग 

मधुपुर विधानसभा उपचुनाव आज शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. प्रत्याशियों की किस्मत इवीएम में लॉक हो गयी. अब 2 मई को वोटों की गिनती होगी. आज के उपचुनाव में हर वर्ग के वोटरों में खासा उत्साह दिखा. सुरक्षा के कड़े प्रबंध के बीच सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हुई थी और शाम छह बजे तक मतदान हुआ.

76.61 फीसदी वोटिंग

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच मधुपुर उपचुनाव को लेकर वक्त के साथ वोटिंग जारी है. शाम पांच बजे तक 76.61 फीसदी वोटिंग हुई है. शाम छह बजे तक वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं.

पीठासीन पदाधिकारी पाये गये कोरोना पाॅजिटिव

मधुपुर शहरी क्षेत्र के चांदवारी दलित टोला मध्य विद्यालय मतदान केंद्र संख्या 206 में बीच में ही पीठासीन अधिकारी बदले गए. कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद पीठासीन पदाधिकारी को बदला गया. मतदान केंद्र को सेनेटाइज किया गया. 1 घंटे बाद मतदान दोबारा प्रारंभ हुआ.

Madhupur By Election 2021 LIVE : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच मधुपुर उपचुनाव संपन्न, प्रत्याशियों की किस्मत EVM में लॉक, 2 मई को काउंटिंग

बुजुर्ग समसुल अंसारी ने किया मतदान 

मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में न सिर्फ युवा बल्कि बुजुर्ग भी अपना उत्साह दिखा रहे हैं. 90 वर्षीय समसुल अंसारी ने भी मताधिकार का प्रयोग किया. 11 बजे तक 35.61 फीसदी मतदान हुआ. 53.67 फीसदी हुआ मतदान हो चुका है. तीन बजे तक 63.64 फीसदी वोटिंग हुई.

90 वर्षीय समसुल अंसारीपूर्व सासंद फुरकान अंसारी ने की वोटिंग 

मधुपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर वोटिंग जारी है. इसी क्रम में पूर्व सासंद फुरकान अंसारी ने भी वोटिंग की.

Madhupur By Election 2021 LIVE : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच मधुपुर उपचुनाव संपन्न, प्रत्याशियों की किस्मत EVM में लॉक, 2 मई को काउंटिंग

बीजेपी प्रत्याशी ने की वोटिंग 

मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने भी मतदान किया.

Madhupur By Election 2021 LIVE : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच मधुपुर उपचुनाव संपन्न, प्रत्याशियों की किस्मत EVM में लॉक, 2 मई को काउंटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola