देवघर एयरपोर्ट में बना पूर्वी भारत का पहला सोलर पार्किंग जोन, 300 किलो वाट बिजली का होगा उत्पादन

देवघर एयरपोर्ट का निर्माण कार्य धीरे-धीरे अंतिम चरण में पहुंच गया है. पूर्वी भारत का पहला सोलर पैनल वाला पार्किंग जोन यहां बनाया गया है. इस पार्किंग जोन में एक साथ 60 कार को रखे जा सकेंगे. इससे 300 किलो वाट बिजली का उत्पादन होगा.
Jharkhand News (देवघर) : देवघर एयरपोर्ट में सोलर पैनल वाला पार्किंग जोन बनाया गया है. पूर्वी भारत में किसी भी एयरपोर्ट में इस तरह का पार्किंग जोन नहीं है. देवघर एयरपोर्ट के पार्किंग जोन का शेड पूरी तरह सोलर पर आधारित है. इससे 300 किलो वाट बिजली का उत्पदान होगा. इससे पार्किंग एरिया की लाइटिंग की खपत को मेंटेनेंस किया जायेगा. सोलर पार्किंग जोन में एक साथ 60 कार को रखे जाने की व्यवस्था की गयी है.
पार्किंग के पास ही फूड कोर्ट तैयार किया जा रहा है. पार्किंग एरिया में बस व अन्य वाहनों के लिए भी अलग-अलग जगह चिह्नित की गयी है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निदेशक संदप ढींगरा ने बताया कि वैसे तो कोलकाता समेत पूर्वी भारत के अन्य एयरपोर्ट में सोलर प्लांट लगाया गया है. लेकिन, पहली बार देवघर एयरपोर्ट में पार्किंग के शेड में सोलर पैनल का कॉन्सेप्ट लाया गया है.
एयरपोर्ट आनेवाले यात्रियों समेत अन्य प्राइवेट कार की पार्किंग इसमें की जायेगी. यहां हर सेक्टर के कार्यों में अलग लुक रहेगा. इससे पर्यटक भी आकर्षित होंगे. एयरपोर्ट के टर्मिनल में ग्लास फिटिंग का काम अंतिम चरण पर है. ग्लास फिटिंग का पूरा होते ही टर्मिनल बिल्डिंग का लुक क्लियर हो जायेगा.
बता दें कि देवघर एयरपोर्ट के निर्माण कार्य धीरे-धीरे अंतिम चरण में पहुंच रहा है. इससे पहले एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग में यात्रियों को एयर कंडिशन की सुविधा समेत 24 घंंटे ठंडा पानी मुहैया कराने के लिए एयरपोर्ट कैंपस में इलेक्ट्रिक सर्विस रूम तैयार किया गया है. इस सर्विस रूम से रन-वे समेत टर्मिनल बिल्डिंग, एटीसी व पूरे एयरपोर्ट परिसर में बिजली आपूर्ति होगी.
वहीं, टर्मिनल में 6 चेक इन काउंटर भी बनकर तैयार हो गये हैं. इसके अलावा टर्मिनल से यात्रियों के विमान तक जाने के लिए दो बोर्डिंग गेट भी तैयार किये गये हैं. साथ ही सिक्यूरिटी होल्ड प्वाइंट, चाइल्ड केयर रूम, एयरपोर्ट में प्रवेश करने के लिए VIP गेट समेत यात्रियों के अराइवल व डिपार्चर गेट भी तैयार कर दिया गया है.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




