ePaper

देवघर एयरपोर्ट का कार्य अंतिम चरण में, 6 चेक इन काउंटर समेत सिक्यूरिटी होल्ड प्वाइंट व चाइल्ड केयर बनकर तैयार

Updated at : 15 Aug 2021 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
देवघर एयरपोर्ट का कार्य अंतिम चरण में, 6 चेक इन काउंटर समेत सिक्यूरिटी होल्ड प्वाइंट व चाइल्ड केयर बनकर तैयार

देवघर एयरपोर्ट का कार्य अंतिम चरण में है. टर्मिनल में 6 चेक इन काउंटर बनकर तैयार हो गया है. वहीं, सिक्यूरिटी होल्ड प्वाइंट तैयार हो चुका है. इसके अलावा चेक इन काउंटर के समीप चाइल्ड केयर रूम भी बनाये गये हैं.

विज्ञापन

Jharkhand News (देवघर) : देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन सितंबर माह में होना है. इसको देखते हुए एयरपोर्ट की सभी तैयारियां अंतिम चरण में है. टर्मिनल बिल्डिंग में सबसे तेजी से काम चल रहा है. टर्मिनल का सिलिंग और फर्श का काम पूरा हो चुका है. वहीं, टर्मिनल में 6 चेक इन काउंटर बना दिये गये हैं.

टर्मिनल के 6 चेक इन काउंटर के लिए फिनिशिंग का काम चल रहा है. टर्मिनल से यात्रियों के विमान तक जाने के लिए दो बोर्डिंग गेट तैयार किये गये हैं. यहां हवाई यात्रा के लिए जाने वाले यात्रियों का बोर्डिंग पास अंतिम रूप से चेक किया जायेगा.

इसके अलावा सिक्यूरिटी होल्ड प्वाइंट तैयार हो चुका है. चेक इन काउंटर के समीप चाइल्ड केयर रूम भी बनाये गये हैं. एयरपोर्ट में प्रवेश करने के लिए वीआईपी गेट समेत यात्रियों का अराइवल व डिपार्चर गेट तैयार कर दिया गया है. वहीं, आउटडोर में ग्लास का काम चल रहा है.

Also Read: देवघर एयरपोर्ट में इलेक्ट्रिक सर्विस रूम बनकर तैयार, 24 घंटे ठंडी हवा और पानी की होगी आपूर्ति

एयरपोर्ट के मैनेजर समेत देवघर एयरपोर्ट में सेवा देने वाली एयरक्राॅफ्ट कंपनियों का एयरलाइंस ऑफिस को फाइनल टच दिया जा रहा है. देवघर एयरपोर्ट से अब तक 3 एयरलाइंस कंपनियों ने उड़ान सेवा देने के लिए सहमति दी है. एयरलाइंस कंपनियां अगस्त महीने में ही देवघर एयरपोर्ट का जायजा लेने आनेवाली है.

कैलिब्रेशन टेस्ट सफल होने के बाद देवघर एयरपोर्ट में टर्मिनल के समीप एप्रोन की सफाई समेत पूरे रन-वे की सफाई का काम तेजी से चल रहा है. एयरपोर्ट की हरके इंट्री प्वाइंट की सुरक्षा बढ़ दी गयी है.

इसके अलावा यात्रियों को एयर कंडिशन की सुविधा समेत यात्रियों को 24 घंंटे ठंडा पानी मुहैया कराने के लिए एयरपोर्ट कैंपस में इलेक्ट्रिक सर्विस रूम तैयार किया गया है. इस इलेक्ट्रिक सर्विस रूम से टर्मिनल बिल्डिंग में यात्रियों को ठंडी हवा व पानी 24 घंटे मुहैया करायी जायेगी.

Also Read: बाबा बैद्यनाथ एयरपोर्ट के नाम से जाना जाये देवघर एयरपोर्ट, CM हेमंत सोरेन ने नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखा पत्र

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola