ePaper

देवघर में हाउस वाइव्स को दुर्गापूजा का तोहफा, अक्टूबर से पाइप लाइन से होगी गैस की सप्लाई

Updated at : 28 Aug 2023 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर में हाउस वाइव्स को दुर्गापूजा का तोहफा, अक्टूबर से पाइप लाइन से होगी गैस की सप्लाई

दुर्गापूजा में गृहणियों को पाइप लाइन योजना का तोहफा देने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी अक्तूबर में देवघर आ रहे हैं. गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के आग्रह पर मंत्री देवघर आ रहे हैं.

विज्ञापन

Deoghar News: केंद्र सरकार की सिटी गैस पाइप लाइन योजना के तहत देवघर व मधुपुर में हर-घर में पाइप लाइन के माध्यम से घरेलू कुकिंग गैस की आपूर्ति अक्तूबर से शुरू हो जायेगी. दुर्गापूजा में देवघर व मधुपुर शहर के गृहणियों को यह तोहफा देने गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के आग्रह पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी अक्तूबर में देवघर आ रहे हैं.

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी देवघर व मधुपुर में सिटी गैस पाइप लाइन योजना का उदघाटन करेंगे, जबकि गोड्डा, हंसडीहा, नोनीहाट, बासुकिनाथ, जरमुंडी, महागामा, पथरगामा व पोड़ैयाहाट में सिटी गैस पाइप लाइन योजना का शिलान्यास करेंगे. पहले फेज में देवघर व मधुपुर शहर में 20 हजार गृहणियों को इन योजनाओं का लाभ मिलने वाला है. वैसे देवघर व मधुपुर में 38 हजार घरों के लिए पाइप लाइन से गैस पहुंचाने के लिए इस योजना में चार हजार करोड़ खर्च हो रहा है. देवघर में सिटी गैस पाइप लाइन योजना के लिए रजिस्ट्रेशन तेजी से किया जा रहा है.

देवघर में लगा रजिस्ट्रेशन स्टॉल

देवघर शहर में वीआइपी चौक व तिवारी चौक पर स्टॉल लगाये गये हैं. देवघर व मधुपुर में पाइप बिछाने का काम भी चल रहा है. दोनों शहरों में पाइप लाइन के काम को आठ साल में पूरा करना था, आइओसीएल तेजी से इस प्रोजेक्ट को चार वर्ष में ही पूरा करने का लक्ष्य रखा है. गोड्डा, हंसडीहा, नोनीहाट, बासुकिनाथ, जरमुंडी, महागामा, पथरगामा व पोड़ैयाहाट में शुरुआत में प्रखंड मुख्यालय के घरों को सिटी गैस पाइप लाइन से जोड़ा जायेगा व उसके बाद अन्य गांवों तक यह योजना पहुंचेगी. इन ग्रामीण क्षेत्रों में एचपीसीएल पाइप बिछाने का काम करेगी.

इन इलाकों में होगा पाइप लाइन योजना का शिलान्यास

गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कहा कि दुर्गा पूजा तक अक्तूबर में देवघर व मधुपुर सिटी गैस पाइप लाइन योजना का उदघाटन करने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी देवघर आयेंगे. साथ ही गोड्डा, हंसडीहा, नोनीहाट, बासुकिनाथ, जरमुंडी, महागामा, पथरगामा व पोड़ैयाहाट सिटी गैस पाइप लाइन योजना का शिलान्यास करेंगे. मधुपुर में सीएनजी स्टेशन भी बनकर तैयार होगा. इसका उदघाटन जल्द ही मैं करुंगा.

Also Read: देवघर : पाइप से घर-घर गैस सप्लाई के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, कनेक्शन के लिए इन नंबरों करें कॉल

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola