ePaper

देवघर में दुर्गा पूजा में मनचलों पर रहेगी विशेष निगरानी, सादे लिबास में चप्पे चप्पे पर मौजूद रहेगी पुलिस

Updated at : 26 Sep 2022 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
देवघर में दुर्गा पूजा में मनचलों पर रहेगी विशेष निगरानी, सादे लिबास में चप्पे चप्पे पर मौजूद रहेगी पुलिस

दुर्गा पूजा को लेकर नगर थाना परिसर में रविवार शांति समिति की बैठक सीओ मोतीलाल हेंब्रम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपस्थित सभी समुदाय के लाेग व विभिन्न पूजा समिति के अध्यक्षों ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन

देवघर: दुर्गा पूजा को लेकर नगर थाना परिसर में रविवार शांति समिति की बैठक सीओ मोतीलाल हेंब्रम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपस्थित सभी समुदाय के लाेग व विभिन्न पूजा समिति के अध्यक्षों ने हिस्सा लिया. इस दौरान नगर थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार मंडल ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों ड्यूटी लगायी जायेगी. चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी. मनचलों व पॉकेटमारों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी.

शहर में 50 से अधिक पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों तैनाती सादे लिबास में की जायेगी. दूसरी पूजा से सादे लिबास में पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों की ड्यूटी लगा दी जायेगी. आम लोग किसी भी प्रकार की सूचना कंट्रोल रूम में भी दे सकते हैं. 100 नंबर पर भी डायल करने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंचेगी. कोई भी अनहोनी न हो इसके पुलिस तत्पर रहेगी. अष्टमी, नवमी व दशमी को बाइक से पुलिस बल पेट्रोलिंग करेंगे.

इस दौरान पूजा पंडलों पर असामाजिक तत्वों व मनचलों पर नजर रखने के लिए सीओ व थाना प्रभारी ने बड़े-बड़े पूजा समिति के आयोजक से पंडाल समेत आसपास के एरिया में सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की. पाॅकेटमार व मोबाइल चोर पर नजर रखने के लिए पूजा पंडाल व मेला क्षेत्र में पुलिस बलों की नियमित ड्यूटी लगाने पर भी सहमति जतायी गयी. बैठक में एसआइ आरके मार्डी, झामुमो युवा मोरचा जिलाध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी, रवि राउत, नवीन शर्मा, अतिकुर रहमान, आजाद खान, अंजनी शर्मा, तुलसी कुमार शर्मा, मदन कुमार चौधरी, मनीष कुमार, पवन कुमार आदि थे.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola