Deoghar AIIMS News : झारखंड-बिहार को स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, देवघर AIIMS के OPD का इस तारीख को होगा उद्घाटन

Deoghar AIIMS News, देवघर न्यूज : झारखंड के देवघर एम्स के ओपीडी के उद्घाटन की तारीख तय हो गयी है. उद्घाटन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य सरकार के बीच सहमति बन गयी है. उदघाटन 26 जून को दिन के करीब एक बजे वर्चुअल तरीके से होगा. दिल्ली से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और रांची से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसका ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे. वर्चुअल उद्घाटन समारोह में गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे भी रहेंगे.

देवघर एम्स के ओपीडी के उद्घाटन को लेकर पूरी तैयारी कर ली गयी है. ओपीडी चालू हो जाने से संताल परगना के साथ-साथ गिरिडीह, धनबाद सहित पूरे झारखंड और बिहार के भागलपुर, जमुई, बांका और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों के रोगियों को भी सुविधा मिलेगी.
देवघर एम्स में डॉक्टरों के चेंबर बनाये गये हैं. ओपीडी में फार्मेसी, पैथोलॉजी की भी सुविधा मरीजों को दी जायेगी. इसके साथ ही इमरजेंसी के लिए 15 बेड की भी व्यवस्था की गयी है.
ओपीडी में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों के लिए वेटिंग हॉल तैयार किया गया है. इसमें एक साथ 80 मरीज बैठ सकते हैं. इसके साथ-साथ मरीज के परिजनों की भी बैठने की व्यवस्था है. वाहनों की पार्किंग की भी व्यवस्था की गयी है.
Also Read: झारखंड के शिक्षक अपने गृह जिले में करेंगे नौकरी, स्थानांतरण नियमावली में संशोधन की तैयारी शुरू
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए