फर्जी था दिल्ली स्थित इंडियन स्कूल में बम की धमकी वाला ईमेल? तीन बार जांच में भी नहीं मिला विस्फोटक

Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Apr 2023 3:49 PM

विज्ञापन

डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि आज यानी बुधवार को सुबह करीब 11 बजे एक ई-मेल के जरिए स्कूल को बम की धमकी मिली थी. पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही सबसे पहले सभी छात्रों को स्कूल परिसर से बाहर निकाला. उसके बाद हमने बीडीटी और बीडीएस की टीमें तैनात कीं. हमने स्पेशल सेल और स्पेशल ब्रांच को भी सूचित किया

विज्ञापन

दिल्ली स्थित इंडियन स्कूल में बम की धमकी वाला ईमेल मिलन के बाद आनन-फानन में पूरे स्कूल परिसर को खाली कराया गया. बीडीटी और बीडीएस की टीमें तैनात कर जांच शुरु कर दी. दो राउंड का सर्च ऑपरेशन पूरा किया गया लेकिन स्कूल से बम बरामद नहीं किया गया. फिलहाल तीसरे राउंड की गहन जांच चल रही है. वहीं, मौके पर स्वाट (SWAT) की टीम भी मौजूद है. 

जारी है सर्च अभियान: वहीं, घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह मेल कहां से आया है. पुलिस ने अनुमान जताया है कि हो सकता है कि यह एक फर्जी कॉल थी. पिछले नवंबर में, जर्मनी स्थित एक सर्वर DCP South पर इसी तरह के धमकी भरे ईमेल का पता लगाया गया था.

ई-मेल के जरिए मिली थी धमकी: घटना को लेकर डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि आज यानी बुधवार को सुबह करीब 11 बजे एक ई-मेल के जरिए स्कूल को बम की धमकी मिली थी. पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही सबसे पहले सभी छात्रों को स्कूल परिसर से बाहर निकाला. उसके बाद हमने बीडीटी और बीडीएस की टीमें तैनात कीं. हमने स्पेशल सेल और स्पेशल ब्रांच को भी सूचित किया. स्वाट टीम भी मौके पर पहुंच गई.

पहले भी मिल चुकी है धमकी: गौरतलब है कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब स्कूल में बम होने की धमकी मिली है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले साल 2022 के नवंबर महीने में भी एक अज्ञात शख्स से इसी तरह का ईमेल स्कूल को मिला था. बाद में जांच के बाद साफ हुआ कि वह एक फर्जी ईमेल था.

स्कूल में हो हो गया अफरा-तफरी का माहौल: बता दें, आज के धमकी भरे ई-मेल के कारण पूरे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई थी. बच्चों के अभिभावक आनन-फानन में स्कूल पहुंच गये. स्कूल के गेट पर अभिभावकों की कतार लग गई. बच्चों को जल्दी-जल्दी क्लास से निकालकर परिसर पूरी तरह खाली कराया गया. पुलिस के साथ डॉग स्क्वायड ने पूरे परिसर की तलाशी ली. इसके अलावा स्वाट की टीम भी मौके पर पहुंच गई. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola