Delhi MCD Meeting Violence: बीजेपी ने AAP विधायकों को निलंबित करने की मांग की, LG को लिखी चिट्ठी

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने एलजी वीके सक्सेना को पत्र लिखकर 6 जनवरी को एमसीडी की बैठक में हिंसा भड़काने के लिए सजा के तौर पर नगर निकाय की कम से कम 3 बैठकों के लिए एमसीडी के स्पीकर द्वारा नामित सभी आप विधायकों को निलंबित करने की मांग की है.

विज्ञापन

दिल्ली एमसीडी बैठक में हंगामे के बाद आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने आ गयी है. एक और आप ने उपराज्यपाल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया, तो दूसरी ओर बीजेपी ने हिंसा भड़काने का आरोप लगाते हुए सभी आप विधायकों को निलंबित करने की मांग की.

दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने एलजी वीके सक्सेना को लिखा पत्र

दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने एलजी वीके सक्सेना को पत्र लिखकर 6 जनवरी को एमसीडी की बैठक में हिंसा भड़काने के लिए सजा के तौर पर नगर निकाय की कम से कम 3 बैठकों के लिए एमसीडी के स्पीकर द्वारा नामित सभी आप विधायकों को निलंबित करने की मांग की है.

नगर निगम सदन में हंगामे के बाद आप ने उपराज्यपाल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया

आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना के आवास के बाहर प्रदर्शन किया और नगर निगम सदन में उनके द्वारा नामित 10 नेताओं को निर्वाचित प्रतिनिधियों से पहले शपथ दिलाने का विरोध किया.

Also Read: Delhi Mayor Election: दिल्ली एमसीडी मेयर चुनाव से पहले AAP और LG में ठनी, जानिए किनके बीच है मुकाबला

आप ने एलजी पर लगाया संविधान को नष्ट करने का आरोप

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के उपराज्यपाल पर आरोप लगाया कि वह संविधान को नष्ट कर रहे हैं. सत्तारूढ़ दल ने दावा किया कि यह महापौर और उपमहापौर के चुनाव में एल्डरमेन से मतदान कराने के लिए गुप्त चाल का हिस्सा था. उपराज्यपाल सक्सेना ने छह जनवरी को होने वाले महापौर चुनाव से पहले मंगलवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के लिए 10 एल्डरमेन नामित किए थे.

आप का आरोप सभी मनोनीत सदस्य बीजेपी के कार्यकर्ता हैं

आप ने आरोप लगाया था कि मनोनीत सभी सदस्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता हैं और नगर निकाय ने दिल्ली सरकार को जानकारी दिए बिना उनके नाम सीधे सक्सेना को भेज दिए थे. आप नेताओं ने विरोध करते हुए कहा, दिल्ली सरकार को दरकिनार कर 10 एल्डरमेन क्यों नामित किए गए? पीठासीन अधिकारी के रूप में सबसे वरिष्ठ व्यक्ति को क्यों नहीं नामित किया गया? वे एल्डरमेन को मतदान का अधिकार देने की कोशिश क्यों कर रहे थे? उपराज्यपाल को इन सवालों का जवाब देने की जरूरत है। वह संविधान को नष्ट कर रहे हैं.

क्या है एल्डरमेन का अर्थ

दरअसल एल्डरमेन शब्द उन लोगों को संदर्भित करता है जो अपने क्षेत्र में विशेषज्ञ हैं. हालांकि, महापौर चुनाव में उनके पास मतदान का अधिकार नहीं है. उपराज्यपाल के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई और मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया तथा इलाके के चारों ओर अवरोधक लगा दिए गए.

क्या है मामला

गौरतलब है कि शुक्रवार को एमसीडी सदन की पहली बैठक महापौर और उपमहापौर का चुनाव किए बिना स्थगित कर दी गई क्योंकि भाजपा और आप पार्षदों के बीच तीखी नोंकझोक के चलते भारी हंगामा हुआ. यह हंगामा पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा के निर्वाचित प्रतिनिधियों की जगह पहले मनोनीत पार्षदों (एल्डरमेन) को शपथ दिलाने के मुद्दे पर शुरू हुआ.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola