MLM नेटवर्क में कई चाइनीज डायरेक्टर भी शामिल, दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने किया ये बड़ा खुलासा, 12 गिरफ्तार
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Jan 2021 5:56 PM
MLM Network दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के साइबर सेल को चीनी नागरिकों का लिंक एमएलएम (MLM) नेटवर्क मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. दिल्ली पुलिस साइबर सेल के डीसीपी (DCP) अनयेश राय ने शुक्रवार को इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐप में कहा गया कि कुछ सोशल मीडिया प्रोफाइल को फॉलो करने के लिए पैसे मिलेंगे. ज्यादा पैसे कमाने के लिए वीआईपी सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

डीसीपी अनयेश राय ने खुलास करते हुए बताया कि सब्सक्रिप्शन का जमा कराया गया पैसा 40 से ज्यादा कंपनियों में रूट होता था, जिसमें कई चाइनीज डायरेक्टर भी हैं. उन्होंने कहा कि हमने 13 जनवरी को दिल्ली में कई जगह छापा मारकर एक ऐप से जुड़े 12 लोगों को गिरफ्तार किया. जिसमें 2 चीन के नागरिक हैं. अनयेश राय ने बताया कि पूछताछ में पाया गया कि 2 चीन के नागरिक जो विदेश से ऑपरेट कर रहे हैं, वे इसके सरगना थे.
गौर हो कि मोबाइल ऐप के माध्यम से नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़े कई फर्जी कारोबार का बीते दिनों खुलासा हुआ है. बावजूद इसके देश के कई राज्यों से मोबाइल ऐप के माध्यम से फर्जीवाड़ा करने वाले ग्रुप के सक्रिय रहने की खबरें सामने आ रही है. इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने एमएलएम नेटवर्क मामले में खुलासा को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. खास बात यह है कि चाइना के कई ऐप को भारत में प्रतिबंधित किया गया है, लेकिन इस मामले में चीन नागरिकों की सक्रियता को दिल्ली पुलिस ने गंभीरता से लिया है.
Upload By Samir Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए