#DelhiElection2020 : कुमार विश्वास ने किया ट्वीट-कलंक धोने का समय…

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान के बीच ट्वीट कर पार्टी पर तंज कसा. उन्होंने मतदान के बीच आज संकेतों में केजरीवाल सरकार के खिलाफ वोट करने की अपील की है. कुमार विश्वास ने आज ट्वीट किया- पिछले 5 साल के कलंक धोने का […]
नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान के बीच ट्वीट कर पार्टी पर तंज कसा. उन्होंने मतदान के बीच आज संकेतों में केजरीवाल सरकार के खिलाफ वोट करने की अपील की है.
पिछले 5 साल के कलंक धोने का समय है दिल्ली वालो
वोट की चोट से समाज,देश, आशाओं,सेना,मित्रता व भरोसे की हत्या करने वाले राजनैतिक एडस आत्ममुग्ध बौनों के निकृष्ट मंसूबे ध्वस्त करने का समय है निकलो घरों से,बताओ कि बना सकते हो तो अंहकारी शिशुपालों को मिटा भी सकते हो
#DelhiElections2020— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) February 8, 2020
अपनी पूर्व साथी और विधायक पर अश्लील टिप्पणी करके व उसके बेटे के बारे में निहायत ग़लीज़ बात कहकर आत्ममुग्ध बौने के पालित चिंटू ने अपने आका की ही औक़ात दिखाई है ! @LambaAlka योद्धा है ! उसकी विजय उसका स्वाभिमान है ! 👍
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) February 8, 2020
आज दिल्ली चुनाव में केजरीवाल ने बजरंग बली के मुद्दे को हवा दे दी है. उन्होंने ट्वीट किया कि उनके मंदिर जाकर हनुमान जी की पूजा करने के बाद भाजपा वाले ने यह कह रहे हैं कि बजरंग बली अशुद्ध हो गये हैं. यह कैसी राजनीति है. वहीं भाजपा की ओर से मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर पलटवार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










