Delhi Election Result 2020: जानें, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में…

Delhi Election Result 2020: अरविंद केजरीवाल नयी दिल्ली विधानसभा सीट से विधायक हैं. ये दिल्ली के मुख्यमंत्री भी हैं. आम आदमी पार्टी की स्थापना इन्होंने ही की है और 2015 विधानसभा चुनाव में इनकी पार्टी ने दिल्ली की 70 सीटों में से 67 सीटों पर धमाकेदार जीत दर्ज की. इनकी पत्नी सरकारी नौकरी में हैं. […]
Delhi Election Result 2020: अरविंद केजरीवाल नयी दिल्ली विधानसभा सीट से विधायक हैं. ये दिल्ली के मुख्यमंत्री भी हैं. आम आदमी पार्टी की स्थापना इन्होंने ही की है और 2015 विधानसभा चुनाव में इनकी पार्टी ने दिल्ली की 70 सीटों में से 67 सीटों पर धमाकेदार जीत दर्ज की. इनकी पत्नी सरकारी नौकरी में हैं. इन्होंने 2015 के चुनाव में भाजपा की नुपुर शर्मा को 31583 वोट से हराया. इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल को 57213 वोट मिले, वहीं भाजपा की नुपुर शर्मा को 25630 वोट मिले. अरविंद केजरीवाल सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आये. ये अन्ना के जन लोकपाल आंदोलन के मंच से चर्चा में आये और आंदोलन के बाद अपनी पार्टी बनायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










