ePaper

Watch: विराट कोहली मैदान पर ही करने लगे 'नाटू-नाटू' सॉन्ग पर डांस, आप भी देखें मजेदार वीडियो

Updated at : 17 Mar 2023 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
Watch: विराट कोहली मैदान पर ही करने लगे 'नाटू-नाटू' सॉन्ग पर डांस, आप भी देखें मजेदार वीडियो

भारत ने शुक्रवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में पांच विकेट से हरा दिया है. फिल्डिंग के दौरान विराट कोहली मैदान में डांस करते नजर आये. विराट कोहली आरआरआर मूवी के नाटू-नाटू सॉन्ग पर डांस करते नजर आये. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

ऑस्कर अवार्ड जीतने वाली आरआरआर मूवी की ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग का बुखार आम लोगों पर तो चढ़ा ही है, लेकिन क्रिकेटर भी इससे दूर नहीं हैं. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी इस सॉन्ग पर डांस करते देखे गये. शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे के दौरान कोहली को ‘नाटू नाटू’ गाने पर हूक स्टेप करते हुए देखा गया. ऑस्कर में आरआरआर की सफलता के बाद से गाने की लोकप्रियता आसमान छू रही है.

फिल्डिंग के दौरान विराट ने किया डांस

विराट कोहली उस समय स्लिप में फिल्डिंग कर रहे थे, जब उन्हें इस गाने का स्टेप करते देखा गया. उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिल्म निर्माता एसएस राजामौली की एक्शन ब्लॉकबस्टर “आरआरआर” ने “नाटू नाटू” ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत श्रेणी में पहली बार ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया है. मैच की बात करें तो पहले वनडे में स्टैंड-इन कप्तान हार्दिक पांड्या के टॉस जीतने के बाद पहले क्षेत्ररक्षण करने का विकल्प चुना.

Also Read: ‘मुझे खुशी है कि यह सही समय पर आया’, लंबे इंतजार के बाद टेस्ट में शतक जड़ने पर विराट कोहली ने दिया बयान
हार्दिक पांड्या ने की पहले वनडे में कप्तानी

हार्दिक नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. भारतीय प्लेइंग इलेवन में शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, हार्दिक और मोहम्मद सिराज के रूप में चार तेज और रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के रूप में दो स्पिनर शामिल थे. गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया को 35.4 ओवर में 188 रनों पर ढेर कर दिया. मिशेल मार्स ने 81 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

https://twitter.com/Arun_2_/status/1636640242974461953
ऑस्ट्रेलिया ने दिया था 189 रनों का लक्ष्य

जवाब में 189 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खबरा रही. भारत को दूसरे ही ओवर में 5 के स्कोर पर ईशान किशन के रूप में पहला झटका लगा. उसके बाद 16 के स्कोर पर विराट कोहली आउट हो गये. फिर अगली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव पवेलियन लौट गये. एक समय भारत का स्कोर 83/5 था, लेकिन केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने भारत को पांच विकेट से जीत दिला दी.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola