ePaper
Live Updates

VIVO IPL 2021 CSK v DC Live Score Streaming : धवन और शॉ के तूफान में उड़ा चेन्नई, दिल्ली की 7 विकेट से धमाकेदार जीत

Updated at : 10 Apr 2021 11:35 PM (IST)
विज्ञापन
VIVO IPL 2021 CSK v DC Live Score Streaming : धवन और शॉ के तूफान में उड़ा चेन्नई, दिल्ली की 7 विकेट से धमाकेदार जीत

Mumbai: Shikhar Dhawan of Delhi Capitals plays a shot during match 2 of the Indian Premier League 2021 between Chennai Super Kings and the Delhi Capitals, at the Wankhede Stadium in Mumbai, Saturday, April 10, 2021. (PTI Photo/Sportzpics for IPL)(PTI04_10_2021_000294B) *** Local Caption ***

IPL 2021 Live Match Score, VIVO IPL 2021 CSK v DC Live Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: आईपीएल 2021 के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की धमाकेदार जीत हुई. दिल्ली ने चेन्नई को 7 विकेट से रौंद दिया. दिल्ली की ओर से धवन ने 85 और पृथ्वी शॉ ने 72 रन बनाये. चेन्नई के 190 रनों के लक्ष्य को दिल्ली ने तीन विकेट खोकर 18 ओवर और 4 गेंद में हासिल कर लिया. मैच से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

दिल्ली ने चेन्नई के खिलाफ सबसे अधिक रन के लक्ष्य को हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया

दिल्ली ने चेन्नई के खिलाफ आईपीएल में सबसे अधिक रन के लक्ष्य को हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया है. हालांकि पंजाब और केकेआर के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया. पंजाब ने 2014 में दुबई में 206 रन का पीछा करते हुए जीत दर्ज की थी. वहीं 2012 में केकेआर ने 191 रन के लक्ष्य को हासिल कर जीत दर्ज की थी.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

पंत ने डेब्यू कप्तानी में दिल्ली को दिया जीत का तोहफा

पंत ने जीत के साथ अपनी कप्तानी की शुरुआत की है. चेन्नई के खिलाफ पंत ने कप्तानी में डेब्यू किया और पहले मैच में ही चेन्नई जैसी मजबूत टीम को हरा दिया.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

चेन्नई के गेंदबाजों ने किया निराश

चेन्नई की अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद उसे हार का सामना करना पड़ा. इसके पीछे गेंदबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन है. धवन और शॉ ने चेन्नई के किसी भी गेंदबाज को चलने नहीं दिया. दोनों चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. चेन्नई की ओर से शार्दुल ठाकुर ने 3 ओवर 4 गेंद में 53 रन देकर दो विकेट लिये. जबकि ब्रावो ने 4 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट लिये.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

धवन और शॉ के तूफान में उड़ा चेन्नई, दिल्ली की 7 विकेट से धमाकेदार जीत

धवन और पृथ्वी शॉ की धमाकेदारी पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2021 के दूसरे मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया. धवन ने 85 और पृथ्वी शॉ ने 72 रन बनाये. चेन्नई के 190 रनों के लक्ष्य को दिल्ली ने तीन विकेट खोकर 18 ओवर और 4 गेंद में हासिल कर लिया.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

दिल्ली को दूसरा झटका, धवन 85 रन बनाकर आउट

दिल्ली को दूसरा झटका शार्दुल ठाकुर ने दी है. ठाकुर ने धवन को अपना शिकार बनाया. धवन ने 54 गेंदों में 2 छक्के और 10 चौकों की मदद से 85 रन बनाये.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

चेन्नई के खिलाफ धवन ने बनाया रिकॉर्ड 900 से अधिक रन, कोहली को पछाड़ा

चेन्नई के खिलाफ धवन ने रिकार्ड 900 से अधिक रन बना लिये हैं. धवन ने जैसे ही 77 रन का स्कोर पूरा किया, वैसे ही उन्होंने कोहली के 901 रन को पीछे छोड़ दिया है. इससे पहले चेन्नई के खिलाफ कोहली सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

धवन-पृथ्वी के बीच टी20 की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी

धवन और पृथ्वी शॉ के बीच साझेदारी कर रिकॉर्ड बन गया है. दोनों ने टी20 में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकार्ड बनाया है. धवन और शॉ ने पहले विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी निभायी. टी 20 में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रहाणे और वॉट्सन के बीच 2015 में बनी थी. दोनों ने 144 रनों की साझेदारी निभायी थी.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

दिल्ली को पहला झटका, पृथ्वी शॉ 72 रन बनाकर पवेलियन लौटे

दिल्ली को 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर पहला झटका लगा. पृथ्वी शॉ 38 गेंदों में 72 रन बनाकर ब्रावो की गेंद पर मोइन अली के हाथों कैच आउट हुए. शॉ ने 3 छक्के और 9 चौके जमाये. शॉ के आउट होने के बाद पंत बल्लेबाजी के लिए आये हैं.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

13 ओवर में दिल्ली का स्कोर 136 रन

13 ओवर में दिल्ली का स्कोर तेजी से 136 रन हो चुका है. जिसमें पृथ्वी शॉ ने अब तक 36 गेंदों में 3 छक्के और 9 चौकों की मदद से 71 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं धवन 43 गेंदों में 64 रन बनाकर क्रीज में जमे हुए हैं. धवन ने दो छक्के और 6 चौके अब तक जमाये हैं.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

धवन और शॉ की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, दिल्ली का स्कोर 100 के पार

धवन और पृथ्वी शॉ की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली की टीम ने 10 ओवर में बिना कोई विकेट खोये 100 से अधिक रन बना लिये हैं. शॉ और धवन ने अपना-अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. शॉ इस समय 56 और धवन 50 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

दिल्ली की तूफानी शुरुआत, पांच ओवर में स्कोर 50 के पार

चेन्नई के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत अच्छी रही है. धवन और शॉ की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली ने 5 ओवर में बिना कोई विकेट खोये 58 रन बना लिया है.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

दिल्ली की ओर से वोक्स और अवेश ने चटकाये सबसे अधिक विकेट

दिल्ली की ओर से वोक्स और अवेश सबसे सफल गेंदबाज रहे. दोनों ने दो-दो विकेट चटकाये. एक-एक विकेट टॉम कुरेन और अश्विन ने लिये. हालांकि अश्विन और कुरेन काफी महंगे साबित हुए. अश्विन ने 47 और कुरेन ने 40 रन दिये.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

चेन्नई की ओर से रैना के अलावा कुरेन, रायुडू और जडेजा ने खेले तूफानी पारी

चेन्नई की ओर से सुरेश रैना ने 36 गेंदों में 4 छक्के और 3 चौकों की मदद से 54 रन बनाये. इसके अलावा अंबाती रायुडू ने 2 छक्के और एक चौके की मदद से 16 गेंदों में 23 रन बनाये. सैम कुरेन एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया. उन्होंने 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से 15 गेंदों में 34 रन बनाये. जडेजा 3 चौकों की मदद से 17 गेंदों में 26 रन बनाये और आखिर तक आउट नहीं हुए.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

रैना का धमाका, चेन्नई ने दिल्ली को दिया 189 रन का लक्ष्य

रैना की धमाकेदार 54 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने जीत के लिए 189 रन का लक्ष्य रखा है. चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 188 रन बनाये.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

भाई टॉम को सैम कुरेन ने जमाया लगातार दो छक्का

चेन्नई और दिल्ली के बीच मुकाबले में शानदार नजारा देखने को मिला, जब दिल्ली की ओर से खेल रहे टॉम कुरेन की दो गेंद पर चेन्नई के सैम कुरेन लगातार दो छक्के जमाये. मालूम हो टॉम और सैम दोनों भाई हैं.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

चेन्नई को 6ठा झटका, धौनी शून्य पर आउट

चेन्नई को 16वें ओवर में दो झटका लगा. पहले रैना रन आउट हुए. उसके बाद उनकी जगह क्रीज पर उतरे कप्तान धौनी अपना खाता भी नहीं खोल पाये और शून्य पर अवेश खान की गेंद पर बोल्ड हो गये.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

चेन्नई को 5वां झटका, रैना 54 रन बनाकर आउट

चेन्नई को 16वें ओवर की पहली गेंद पर पांचवां झटका लगा. सुरेश रैना जो अर्धशतक बनाकर खेल रहे थे, रन आउट होकर पवेलियन लौट गये. रैना ने 36 गेंदों में 54 रन बनाये, जिसमें 4 छक्के और 3 चौके जमाये. रैना के आउट होने के बाद धौनी मैदान पर उतरे हैं.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

चेन्नई को चौथा झटका, रायुडू 23 रन बनाकर आउट

चेन्नई को 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौथा झटका लगा. टॉम कुरेन ने रायडू को अपना शिकार बनाया. रायुडू ने दो छक्के और एक चौके की मदद से 16 गेंदों में 23 रन बनाया. रायुडू के आउट होने के बाद रविंद्र जडेजा क्रीज पर उतरे हैं. रायुडू और रैना के बीच चौथे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी बनी.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

छक्का जड़कर रैना ने पूरा किया अर्धशतक, 693 दिनों बाद मैदान पर उतरे

सुरेश रैना 693 दिनों बाद मैदान पर उतरे, लेकिन वापसी करते ही अर्धशतक जड़ दिया. उन्होंने 32 गेंदों में 4 छक्के और 3 चौकों की मदद से 50 रन बनाये. रैना ने आखिरी बार 12 मई 2019 को मुंबई के खिलाफ आईपीएल खेला था.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

रैना-रायुडू की विस्फोटक बल्लेबाजी, 24 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी

रैना और रायुडू इस समय विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे हैं. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 50 रनों से अधिक की साझेदारी बन चुकी है. दोनों के बीच 24 गेंदों में 50 रन की साझेदारी बनी.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

रैना अर्धशतक के करीब, मिश्रा के एक ओवर में जमाये दो छक्के

रैना अपने अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं. उन्होंने 12वें ओवर में अमित मिश्रा की दो गेंदों में दो छक्का लगाया. चेन्नई का स्कोर 12 ओवर में तीन विकेट पर 98 रन है.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

अश्विन की पहली गेंद पर रायुडू का करारा छक्का

अश्विन के चौथे ओवर की पहली गेंद पर रायुडू ने करारा छक्का जमाया. इससे पहले अश्विन को तीसरे ओवर में भी तीन छक्का लगा था. जिसमें दो मोइन अली ने और एक रैना ने जमाया था. हालांकि उस ओवर में अश्विन ने मोइन अली का विकेट भी लिया था. चेन्नई का स्कोर 11 ओवर में तीन विकेट पर 81 रन है. 4 ओवर में अश्विन ने 47 रन देकर एक विकेट चटकाया.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

अली के आउट होने के बाद रायुडू मैदान पर

मोइन अली के आउट होने के बाद अगले बल्लेबाज के तौर पर अंबाती रायुडू क्रीज पर उतरे हैं. अश्विन के आखिरी गेंद पर रैना ने छक्का जमाया. इस तरह अश्विन को इस उनके तीसरे ओवर में तीन छक्के लगे. 9 ओवर में चेन्नई का स्कोर तीन विकेट पर 66 रन है.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

चेन्नई को तीसरा झटका, मोइन अली अश्विन की गेंद पर आउट

चेन्नई की टीम को तीसरा झटका लगा है. 9वें ओवर में मोइन अली ने आर अश्विन की पहले दो गेंद पर दो छक्का जमाया. लेकिन तीसरी गेंद पर अश्विन ने धवन के हाथों उन्हें कैच आउट कराया. मोइन अली ने 24 गेंदों में दो छक्के और 4 चौकों की मदद से 36 रन बनाये.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

पंत ने 8वें ओवर में अमित मिश्रा को गेंदबाजी पर उतारा

पंत ने 8वें ओवर में अमित मिश्रा को गेंद सौंपी. पहले ओवर में मिश्रा ने केवल 5 रन दिये. मिश्रा के ओवर में अली ने 4 और रैना ने एक रन लिये. इस समय रैना 16 और मोइन अली 24 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

6 ओवर में चेन्नई का स्कोर 2 विकेट पर 33 रन

6 ओवर में चेन्नई का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 33 रन है. इस समय रैना और मोइन अली क्रीज पर जमे हुए हैं.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

चेन्नई को दूसरा झटका, डुप्लेसिस के बाद गायकवाड़ भी आउट

चेन्नई की टीम को तीसरे ओवर में ही दो झटका लग गया. डुप्लेसिस के शून्य पर आउट होने के बाद सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ भी 8 गेंदों में 1 चौके की मदद से 5 रन बनाकर वोक्स के शिकार हुए. नये बैट्समैन के रूप में सुरेश रैना मैदान पर उतरे हैं.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

चेन्नई को दूसरे ओवर में लगा पहला झटका, डुप्लेसिस खाता भी नहीं खोल पाये

चेन्नई को दूसरे ओवर में ही पहला झटका लगा. अवेश खान ने अपने पहले ओवर ही चौथी गेंद पर फॉफ डुप्लेसिस को पगबाधा आउट किया. डुप्लेसिस ने 3 गेंदों का सामना किया और अपना खाता भी नहीं खोल पाये. डुप्लेसिस के आउट होने के बाद मोइन अली बल्लेबाजी के लिए आये हैं.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

पहले ओवर में चेन्नई ने बनाये पांच रन

चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनिंग बल्लेबाज गायकवाड़ और डुप्लेसिस ने पहले ओवर में पांच रन बनाये. दिल्ली की ओर से क्रिस वोक्स ओवर डाला.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

693 दिनों के बाद एक साथ मैदान पर नजर आयेंगे धौनी-रैना

धौनी और रैना की दोस्ती हमेशा चर्चा में रहती है. दोनों चेन्नई सुपर किंग्स के खास खिलाड़ी हैं. धौनी कप्तान, तो रैना उपकप्तान हैं. लेकिन रैना 2020 आईपीएल में नहीं खेल पाये थे. अब 693 दिनों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से चेन्नई में धौनी और रैना की जोड़ी तहलका मचाते हुए नजर आएगी. रैना आखिरी बार 12 मई 2019 को आईपीएल खेले थे, मुंबई के खिलाफ. जिसमें उन्होंने 14 गेंद में 8 रन बनाये थे. उस मुकाबले को मुंबई ने एक रन से जीता था.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं धवन

चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में शिखर धवन रोहित शर्मा के आईपीएल में सबसे अधिक रन के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. धवन ने आईपीएल में अब तक 176 मैच खेलकर 5197 रन बनाये हैं. जबकि रोहित शर्मा 201 मैच में अबतक 5249 रन बनाये हैं. इस तरह धवन रोहित से केवल 52 रन पीछे हैं. अगर आज वो 53 रन बनाने में कामयाब रहते हैं, तो रोहित को पीछे छोड़ देंगे.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन)

शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (w / c), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, क्रिस वोक्स, रविचंद्रन अश्विन, टॉम कुरेन, अमित मिश्रा और अवेश खान.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन)

रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, एमएस धौनी (w / c), मोइन अली, रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

चार विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेंगे धौनी

धौनी ने कहा है कि फाफ डुप्लेसिस, मोइन अली, सैम कुरेन और ड्वेन ब्रावो के साथ मैदान पर उतरेंगे. उन्होंने कहा ये चार विदेशी खिलाड़ी टीम के लिए खास हैं.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

पंत ने टॉस जीतने के बाद क्या कहा

कप्तानी में डेब्यू करने वाले पंत ने टॉस जीतने के बाद कहा कि वो प्लेइंग में नये और अनुभवि खिलाड़ियों को जगह देंगे.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

दिल्ली ने टॉस जीता, चेन्नई को पहले बल्लेबाजी का न्योता

दिल्ली की टीम ने चेन्नई के खिलाफ टॉस जीत लिया है. टॉस जीतकर दिल्ली के कप्तान पंत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

दिल्ली के खिलाफ ब्रावो का शानदार रिकॉर्ड

दिल्ली के खिलाफ ब्रावो का रिकॉर्ड शानदार रहा है. उन्होंने अब तक 18 विकेट चटकाये हैं. ब्रावो चेन्नई के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं. ब्रावो का सबसे खास अंदाज मैदान पर देखने को मिलता है, जब वो विकेट लेने के बाद डांस करते हैं.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

चेन्नई के लिए आईपीएल 2020 रहा सबसे खराब

आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शामिल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछले साल का सीजन बेहद खराब रहा. चेन्नई की टीम पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गयी थी. आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब चेन्नई की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाइड नहीं कर पायी. 14 मैच खेलकर धौनी की टीम केवल 6 मैच ही जीत पायी और 12 अंक लेकर आखिरी 7 में रहते हुए टूर्नामेंट से बाहर हो गयी.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

रैनी की वापसी से चेन्नई का मनोबल बढ़ा

सुरेश रैना आईपीएल 2021 में वापसी कर रहे हैं. आईपीएल 2020 में यूएई पहुंचकर भी नहीं खेल पाये थे. उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया था. हालांकि पिछले साल धौनी के साथ उनके अनबन की खबरें काफी सुर्खियों में रही थीं.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

चेन्नई के खिलाफ धवन का रिकॉर्ड लाजवाब

आईपीएल में चेन्नई के खिलाफ दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का रिकॉर्ड शानदार रहा है. उन्होंने अब तक 23 मैचों में 40.89 की औसत और 127.80 की स्ट्राइक रेट से 777 रन बनाए हैं. पिछली बार आखिरी मुकाबले में धवन ने 101 रनों की पारी खेली थी.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

दिल्ली की सभावित प्लेइंग 11

पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर / सैम बिलिंग्स, क्रिस वोक्स / टॉम कुरेन, रविचंद्रन अश्विन, प्रवीण दुबे / अमित मिश्रा, इशांत शर्मा, उमेश यादव

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

चेन्नई की संभावित प्लेइंग 11

रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा / अंबाती रायडू, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, एमएस धौनी, मोइन अली, सैम कुरेन, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, इमरान ताहिर.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

वानखेड़े में 2019 आईपीएल में हुआ था एक सुपर ओवर

वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2019 में एक मैच का फैसला सुपर ओवर से हुआ था.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

वानखेड़े में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम अधिक बार जीती

वानखेड़े में आईपीलए 2019 के 7 मैच हुए थे. जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम दो बार मैच जीती है. जबकि पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को 4 बार जीत मिली है.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

वानखेड़े में तेज गेंदबाजों का रहा है दबदबा

वानखेड़े की पिच पर तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा है. यहां पिछले तीन सीजन में तेज गेंदबाजों ने 139 विकेट चटकाये हैं, जबकी स्पिनरों ने केवल 45 विकेट ही लिये हैं.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

कहां हो रहा है आज का मैच

चेन्नई और दिल्ली के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों ने मैच को लेकर जमकर मैदान पर पसीना बहाया है.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

कितने बजे शुरू होगा मैच

चेन्नई और दिल्ली के बीच मुकाबला रात के 7:30 शुरू होगा. टॉस 7 बजे किया जाएगा.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

आईपीएल में दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला

आईपीएल में दोनों टीमें पिछली बार 17 अक्टूबर को शारजाह में आमने-सामने हुईं थीं. जिसमें दिल्ली की टीम ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया था. उस मुकाबले में दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शानदार 101 रन की पारी खेली थी.

11:35 PM. 10 Apr 2111:35 PM. 10 Apr

आईपीएल में दोनों टीमों के बीच कैसा रहा है मुकाबला

आईपीएल में चेन्नई और दिल्ली की टीमें अब तक 23 बार आमने-सामने हो चुकी हैं. जिसमें चेन्नई की टीम ने 15 बार जीत दर्ज की है. जबकि दिल्ली की टीम केवल 8 बार मुकाबला जीतने में कामयाब रही है.

6:01 PM. 10 Apr 216:01 PM. 10 Apr

चेन्नई और दिल्ली के बीच आईपीएल 2021 का दूसरा मुकाबला

चेन्नई और दिल्ली की टीमें अब से कुछ देर बार आईपीएल 2021 के दूसरे मुकाबले में आमने-सामने होंगीं. मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच रात 7:30 बजे शुरू होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola