Live Updates

VIVO IPL 2021 RCB vs RR : पडिक्कल और कोहली के तूफान में उड़ा राजस्थान, आरसीबी ने 10 विकेट से रौंदा

Updated:
विज्ञापन

Chennai: Virat Kohli captain of Royal Challengers Bangalore plays a shot during Vivo Indian Premier League 2021 match between Mumbai Indians and Royal Challengers Bangalore, at M. A. Chidambaram Stadium in Chennai, Friday, April 9, 2021. (PTI Photo/Sportzpics)(PTI04_09_2021_000252B)

IPL 2021 Live Match Score, VIVO IPL 2021 RCB vs RR Live Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: आईपीएल 2021 के 16वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को 10 विकेट से रौंदकर लगातार चौथी जीत दर्ज की. राजस्थान के 177 रन के जवाब में आरसीबी की टीम ने बिना कोई विकेट खोये 181 रन बनाकर मैच जीत लिया. आरसीबी ने 21 गेंद शेष रहते मैच पर कब्जा कर लिया. पडिक्कल ने शानदार शतक और कोहली ने अर्धशतक जमाया. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 177 रन बनाया था. मैच से जुड़े हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

आईपीएल में शतक लगाने वाले तीसरे अनकैप्ट खिलाड़ी बने पडिक्कल

पडिक्कल ने आईपीएल में पहला शतक जमाने के साथ खास क्लब में भी शामिल हो गये. वो आईपीएल में शतक लगाने वाले तीसरे अनकैप्ट खिलाड़ी बन गये हैं. पडिक्कल के अलावा मनीष पांडे ने 2009 में 114 रनों की नाबाद पारी खेली थी. जबकि 2011 में पॉल वाल्थाटी ने 120 रनों की नाबाद पारी खेली थी.

कोहली और पडिक्कल के बीच पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी

विराट कोहली और पडिक्कल के बीच पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी बनी. कोहली ने 47 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 छक्के और 6 चौकों की मदद से नाबाद 72 रन बनाये. जबकि पडिक्कल ने 52 गेंदों में 6 छक्कों और 11 चौकों की मदद से नाबाद 101 रन बनाये. हालांकि आईपीएल में पहले विकेट के सबसे बड़ी साझेदारी के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाये. कोहली और पडिक्कल के बीच पहले विकेट के लिए 181 रनों की साझेदारी बनी, जबकि आईपीएल में पहले विकेट के लिए हैदराबाद की ओर से बेयरस्टो और वॉर्नर ने 185 रनों की साझेदारी बनाया था. वो भी आरसीबी के खिलाफ.

पडिक्कल और कोहली के तूफान में उड़ा राजस्थान, आरसीबी ने 10 विकेट से रौंदा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को 10 विकेट से रौंदकर लगातार चौथी जीत दर्ज की. राजस्थान के 177 रन के जवाब में आरसीबी की टीम ने बिना कोई विकेट खोये 181 रन बनाकर मैच जीत लिया. आरसीबी ने 21 गेंद शेष रहते मैच पर कब्जा कर लिया. पडिक्कल ने शानदार शतक और कोहली ने अर्धशतक जमाया. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 177 रन बनाया था.

पडिक्कल के बाद कोहली ने भी जमाया अर्धशतक, आरसीबी बड़ी जीत की ओर

पडिक्कल के बाद विराट कोहली ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने 35 गेंदों में अपना फिफ्टी पूरा किया. इसे साथ ही आईपीएल में कोहली के 6 हजार रन भी पूरे हो गये.

पडिक्कल की तूफानी पारी, आरसीबी का स्कोर 10 ओवर में 100 के पार

पडिक्कल इस समय वानखेड़े की पिच पर आतिशी बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने अब तक 80 रन बना लिये हैं. इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और 8 चौके जमा लिये हैं.

पडिक्कल की तूफानी पारी, 28 गेंदों में जड़ दिया अर्धशतक

देवदत्त पडिक्कल ने तूफानी पारी खेलते हुए केवल 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने इस दौरान 8 चौके और 3 छक्के भी जमाये. पडिक्कल के साथ विराट कोहली भी अच्छी बललेबाजी कर रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola